फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 29 मार्च: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 28 Mar 2021 11:43 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
 
विज्ञापन

2 of 10
अंक- 1
आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों से मिलकर दिल को सुकून मिलेगा। आपको आज अनजान व्यक्तियों से भी मदद मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी से अधिक आशा न करें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- वायलेट

 


विज्ञापन

3 of 10
अंक- 2
किसी पुराने मित्र से मिलकर दिल को सुकून मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हो सकती है। लोग आपके सीधेपन का गलत फायदा उठाएंगे, अत: सावधान रहें। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नीला

4 of 10
अंक- 3
लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव इतना रहेगा कि आपको परिवार के लिए भी समय नहीं मिलेगा। ससुराल वालों से रिश्तों में मधुरता नहीं रहेगी। पिता से आपकी अच्छी बनेगी। पत्नी का सहयोग हमेशा रहेगा। 
शुभ अंक- 12  
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

5 of 10
अंक- 4
आज परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आपको कोई धोखा दे सकता है, सावधान रहकर काम करें। राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी। परिवार की मनोकामना आप पूरी करेंगे। 
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

6 of 10
अंक- 5
विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ फल देने वाला रहेगा। कोई झूठा आरोप आप पर लगा सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अन्यथा लापरवाही के परिणाम घातक हो सकते हैं। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

7 of 10
अंक- 6
सामाजिक मेलजोल बढ़ेगी। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। यात्रा करेंगे, लेकिन खर्च अधिक होंगे। जीवनसाथी से तनाव खत्म हो सकता है। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- पीला

8 of 10
अंक- 7
अपनी सेहत पर ध्यान देंगे। लाभकारी व्यापारियों से व्यापार में कोई बड़ा आर्डर हाथ लग सकता है। आज की यात्रा लाभदायक साबित होगी। भाई-बहन के प्रेम-संबंधो में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- सिलवर

9 of 10
अंक- 8
आप अपने गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनेगा। व्यापार में कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे, जिससे साहसी व्यक्ति के रूप में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

 
विज्ञापन

10 of 10
अंक- 9
आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी। रूके हुए कार्यों की गति मजबूत करेंगे। प्रेम संबंध उजागर होकर बदनामी का कारण बन सकते हैं। किसी भी प्रकार का जोखिम भरा कार्य न करें। आपकी योग्यता उभरकर सामने आएगी।  
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें