फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 29 July: मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन रहेगा लाभकारी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Tue, 29 Jul 2025 06:08 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi:  अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। 
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : आज का अंक ज्योतिष
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत पर थोड़ी सावधानी रखें। निवेश के लिए अनुभवी लोगों से मुलाकात करेंगे। छात्र लोग मानसिक तनाव से बचें। मन थोड़ा बेचैन रह सकता है परंतु धैर्यवान रहें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिलेगा। यात्रा के योग है। शुभचिंतकों और आत्मीयजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। लव पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
परिवार में किसी नए मेहमान के आने से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन व्यापार कर रहे लोगों के मन में तनाव रहेगा। आप मन की शांति के लिए प्रकृति या ध्यान का सहारा लें। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग कोई पुरानी बात खत्म करके नए सिरे से शुरुआत करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
जीवन में कुछ नया करने के लिए आप एक योजना आज बना सकते हैं। घर में कोई छोटा सा आयोजन या खुशखबरी का माहौल बन सकता है। आज आप में करुणा और नेतृत्व दोनों की झलक दिखेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी के आने से मन प्रसन्न रहेगा और आपके भौतिक सुख में भी वृद्धि होगी। लेकिन सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देना होगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने की गलती न करें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। धन लाभ के कई अवसर आपको प्राप्त होंगे। इस दौरान पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को उनके परिश्रम और प्रयास के लिए सम्मानित किया जा सकता है।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
दिन सामान्य रहेगा लेकिन फैसला लेने से पूर्व परिवार से सलाह लें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर चलें। इस दौरान नियम, अनुशासन और धैर्य आपको काम के प्रति बनाकर चलना होगा।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 4

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा और उत्साह बना रहेगा। परंतु कोर्ट के मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। करियर को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। इस दौरान प्रेम जीवन में हल्की-फुल्की बातचीत होगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। आपकी रचनात्मकता और विचारशीलता आज आपके काम में निखार लेकर आएगी। सेहत को लेकर परंतु आप पेट संबंधी दिक्कतें झेल सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें