फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Mon, 29 Jul 2024 07:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
29 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
फुर्सत के कुछ पल बहुत ज़रूरी हैं, भले ही यह बच्चों के साथ बिताया समय हो या कोई रोमांटिक आउटिंग। आप अभी यह महसूस करेंगे कि आपका कोई करीबी आपसे दूर हो रहा हैं।शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज वातावरण में उत्सव और उत्साह है। दफ्तर और अन्य मामलों को पीछे रख कर परिवार के मामलों में अपना ध्यान केंद्रित करें। परिवार के साथ रहने के मौकों का फायदा उठाएं। आप काम में मुकाबले और शत्रुता से छुटकारा पा सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
कुछ लोग नया घर या नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। इनमें अपने प्रियजनों की सलाह ज़रूर लें। बीमारी के कारण आप घर पर कुछ अतिरिक्त समय बिताएंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
किसी नेचुरल जगह पर शांति पाएं। सहानुभूति, उत्साह और देखभाल ऐसे तीन शब्द हैं जो आज आपके दिल को छू लेंगे। यात्रा और नए संबंध बनने का योग हैं। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आपके रचनात्मक दृष्टिकोण को तारीफ मिलेगी। आप यह बहाना नहीं बना सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि आपको भी दिन में उतना ही समय मिलता हैं जितना समय महान एंव सफल लोगों को मिलता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
बातचीत करते समय ध्यान रखें। आपकी कूटनीति और अच्छा श्रोता होने के गुणों के कारण सब आपकी तारीफ़ करेंगे। कला के प्रति अपने प्यार को प्रियजनों से शेयर करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
एक यात्रा, शायद कोई नाटक देखने या गैलरी जाना आपको किसी खास के नजदीक लाएगा। धन को सोच समझ कर खर्चें। अपने अनुभव और तर्कसंगतता को बढ़ाएं, इससे आपको सही फैसला लेने में मदद मिलेगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
अपने निजी वित्त में संतुलन की तलाश करें। अभी आप अपने पिता या मालिकों से संबंधित कोई बुरी खबर सुन सकते हैं। यात्रा में देरी या उसके रद्द होने की भी उम्मीद है। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपको खुशियां और संतोष प्राप्त होंगे बस चीज़ों को व्यक्तिगत लेना छोड़ें। नजदीकी लोगों से बात करने से न केवल विवाद सुलझेंगे बल्कि संबंध भी सुधरेंगे। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें