फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 29 April 2023: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 29 Apr 2023 07:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
29 April Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आप अभी अमीर महसूस कर रहे हैं और धन को अपने मित्रों और परिवार के साथ शेयर करने के लिए तैयार हैं। अच्छी कंपनी का मज़ा लें। दूसरे लोग भी आपके करिश्मे की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
अभी बनाये गए कनेक्शन भविष्य में सहायक साबित हो सकते हैं। आज आप अपने जीवन के मजेदार पहलू का पता लगाने की कोशिश करेंगे। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अब आप अपने नियमों को खुद बनाएंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। ज़िंदादिली के इन क्षणों में आगे बढ़ें किंतु वास्तविकता से दूर न जाएं। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
व्यावसायिक रूप से यह बेहद रोमांचक क्षण हैं। आपको अपनी कड़ी मेहनत और नेतृत्व के गुणों के लिए पहचान मिलेगी। मिलने वाली प्रशंसाओं का मज़ा लें। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
पदोन्नति और तनखाह में वृद्धि का आनंद लें। आज का आपका दिन आश्चर्य से भरा रहेगा। जीवन में आर्थिक और समाजिक सुरक्षा आपको परेशान कर सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आप में से कुछ लोगों को भावनात्मक ताकत को बढ़ाने की ज़रूरत महसूस हो सकती है। अभी आप आध्यात्मिक मूड में हैं, शायद दुनिया से हारा हुआ महसूस कर रहे हैं। अपने आसपास के विवादों से ब्रेक लेना भी इस समय उचित और बुद्धिमानी होगा। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
माता पिता या सलाहकार के साथ एक यात्रा की संभावना है। स्वयं के अंदर देखो और अभी अपने धार्मिक विचारों को जांचें। आज अचानक आया फ़ोन कॉल या ईमेल आपके पूरे दिन को बदल देगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
किसी भी संबंध या साझेदारी से पहले भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखे।किसी खास महिला मित्र से रिश्ता सुधरेगा। आपके जीवन का कोई विशेष व्यक्ति किसी मुसीबत या बीमारी का सामना कर सकता है। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
अगर बदलाव को अनदेखा नहीं कर सकते हो तो उसे अच्छे से संभालें। धन सम्बन्धी निर्णय लेने के लिए अभी समय सही नहीं है इसलिए अपनी पुरानी योजनाओं का ही पालन करें। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें