फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 28 Oct 2024 07:26 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
1 of 10
28 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज  अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। कोई नुकसान आपकी परेशानी की वजह हैं। जो आप महसूस कर रहे हैं, उसे करने के लिए समय निकालें। 
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा। नई योजनाओं में आपकी प्राथमिकता रहेगी। आपको नए अवसर प्रदान करेंगे। आपका आकर्षण इस समय उच्च स्तर पर है क्योंकि आप अपने दोस्तों और परिवार की कंपनी का आनंद ले रहे हैं। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नारंगी

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज आपको मन-मुताबिक लाभ मिलने के संकेत हैं। आप अपनी प्राथमिकताओं के बारे में सब जानते है इसलिए समय, मांग और संसाधनों का सही तरीके से प्रयोग कर सकते हैं। आज का दिन भौतिक रूप से संतोषजनक रहेगा लेकिन सतर्क रहें।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
जीवन को नए सिरे से शुरू करने का समय आ चुका है तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलें। अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें। बदलाव जरूरी है, इसे स्वीकार करें।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज का दिन आपको कानूनी वाद-विवादों से जूझना पड़ सकता है। कानूनी मुद्दों के कारण आपको विदेश यात्रा करने की जरूरत पड़ सकती है। नई सामाजिक तस्वीरों, नवीन दृष्टिकोण और आध्यात्मिक मार्गों का मजा लें। करियर में बदलाव भी संभव है।
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने में अहम की प्रवृत्ति को बढ़ने ना दें। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, क्योंकि आज आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है।
शुभ अंक-17 
शुभ रंग- सुनहरा 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे और जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव हैं। कार्यक्षेत्र में मनमाफिक परिणाम मिलने में अभी देर लगेगी, आपको प्रयास जारी रखने होंगे।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
शुभ परिणाम मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में मेहनत करेंगे। आपकी सूझबूझ हर परेशानी का हल ढूढ़ लेगें। आपकी मेहनत का आज आपको लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
जमीन-जायदाद के लेन-देन की बातें हो सकती है। व्यापार में धन लाभ प्राप्त होगा। परिजनों के साथ समय बिताएंगे। किसी रिश्तेदार से मिलना हो सकता है।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें