फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 June Ka Ank Jyotish :बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 28 Jun 2023 07:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
28 June Ka Ank Jyotish - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं  में से एक है अंकशास्त्र  क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकशास्त्री मानते हैं कि अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
किसी भी महंगी चीज़ को खरीदने से पहले मरम्मत और नवीनीकरण कर लें। अपने निजी वित्त में संतुलन की तलाश करें। अभी आप अपने पिता या मालिकों से संबंधित कोई बुरी खबर सुन सकते हैं।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
यात्रा में देरी या उसके रद्द होने की भी उम्मीद है। एक बैठक या आधिकारिक बातचीत आज चिंता का कारण हो सकती है। आपको परिणाम की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आपके ग्रहों के अनुसार सब कुछ सही होगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज खुद के लिए कुछ समय निकालें। कई समय से आप अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहे हैं, जिसकी वजह से आज डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
अगर आज आपको कोई परेशानी होगी, तो आपके दोस्त और प्रियजन उससे उबरने में आपका साथ देंगे। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क और स्वस्थ मन निवास करता है
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आप कई जवाबों को ढूंढ रहे हैं, शायद अपने मार्गदर्शन के लिए आप ध्यान करेंगे। अभी थोड़ा एकांतप्रिय होना समझदारी है। अच्छी तरह से आराम करें और अपने स्वास्थ्य की देखभाल करें। 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
माता के समान कोई स्त्री इस खुद का विश्लेषण करने वाले चरण में आपकी मदद कर सकती है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आज का दिन शुभ हैं। आलस छोड़ दें और अपनी गलतियों से शिक्षा लें।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
सौभाग्य आपका इंतज़ार कर रहा है। दोस्त और बड़े भाई बहन आपको लाभ करेंगे। यह नेटवर्किंग के लिए आदर्श क्षण है, जिसमे बने कनेक्शन भविष्य में सफलता का कारण बनेंगे। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
एक ग्रुप या क्लब आपको सदस्य बनाने के लिए उत्सुक है। आप घरेलू चिंताओं और काम के बीच में संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आपका आत्मविश्वास आपको विजेता के रूप में सामने ला सकता है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
रोमांस में आई कुछ समस्याएं अभी आपको अकेला और तनहा महसूस कराने का कारण बन सकती है। अगर ज़रूरी हो, तो अपनी सेहत और व्यवसायिक जीवन को प्राथमिकता देने के लिए ब्रेक लें। 
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें