Numerology Prediction Today in Hindi: आज का अंक 1 (2+8 =10 ) (1+0=1) है। अंक 01 का स्वामी ग्रह मंगल है। अंक ज्योतिष में, शनि को न्याय का देवता माना जाता है । 01, 10, 19, तारीख को जन्म लेने वाले लोग मंगल ग्रह से प्रभावित होते हैं।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आप अपनी स्वतंत्रता को बहुत अहमियत देते हैं। इसलिए कभी-कभी लोग आपकी सोच या व्यवहार से सहमत न हों तो आपको परेशानी हो सकती है। दोस्तों के साथ वक्त बिताना आपके मन को सुकून देगा और तनाव कम करेगा। इसीलिए कोशिश करें कि दोस्तों के करीब रहें और उनसे खुलकर बातें करते रहें। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज आप घर के कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। आपकी बातों का अंदाजा लगाने की क्षमता बहुत अच्छी है, लेकिन कभी-कभी आपकी सोच से ज्यादा नकारात्मक परिणाम नहीं भी हो सकता। इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और धैर्य से काम लें। परिवार के लिए भी समय निकालना जरूरी है, जिससे रिश्तों में मिठास बनी रहे। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज आपके जीवन में कुछ अजीब और अनचाही घटनाएं हो सकती हैं, जिनसे कुछ लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं। इसलिए बेकार के झगड़ों से दूर रहें। अपने आसपास के माहौल पर ध्यान दें ताकि कोई आपके खिलाफ कोई साजिश न कर पाए। संयम से काम लें और खुद को सुरक्षित रखें। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज आपकी कल्पनाशक्ति बहुत ज़ोरों पर रहेगी, जिससे आप नए सपनों में खोए रहेंगे। पढ़ाई या काम में खुद को मजबूत करने की जरूरत है। मेहनत ज्यादा करनी होगी, इसलिए अपनी ऊर्जा को बनाए रखें ताकि आप काम में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज आपकी संवेदनशीलता आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में आपका समय व्यतीत हो सकता है। नया कारोबार या योजना बनाना अच्छा रहेगा, लेकिन कोई ऐसा काम न करें जिससे आपको नुकसान हो। दूसरों की भावनाओं को समझना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। अगर आप भावनाओं में बहकर कोई फैसला करेंगे तो नुकसान हो सकता है। किसी की मदद या कोई वस्तु देने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें, क्योंकि यह चीज़ आसानी से वापस नहीं आएगी। इसलिए कीमती चीज़ों के बारे में सावधान रहें। शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आपके अंदर अपनी सोच और व्यवहार को बदलकर खुद को बेहतर बनाने की ताकत है। अपने व्यक्तित्व में कुछ सुधार करें ताकि आपको भविष्य में ज्यादा लाभ मिल सके। ध्यान रखें कि केवल फायदा-नुकसान की चिंता न करें, बल्कि इंसानियत और दया को भी प्राथमिकता दें। शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आप जटिल समस्याओं को हल करने में सक्षम हैं और आज आपके संपर्क उच्च वर्ग के लोगों से रह सकते हैं। इन लोगों से फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज आपका भौतिक और आध्यात्मिक दोनों क्षेत्रों से जुड़ाव रहेगा। शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
अंक 9
आज आप किसी व्यक्ति की ओर बहुत जल्दी आकर्षित हो सकते हैं, जो आपके लिए बाद में मुश्किलें पैदा कर सकता है। अपनी इस आदत को संभालने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में कुछ परेशानी आ सकती है और अपने साथी के साथ खुलकर बात करने के मौके कम मिलेंगे, इसलिए संयम और समझदारी से काम लें। शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।