फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 28 जनवरी: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 28 Jan 2021 07:10 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions 28 January 2021
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1
आर्थिक रूप से खर्च ज्यादा कर सकते हैं। जो जातक विवाह करने में इच्छुक हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। नए सम्बन्ध बन सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा। सलाह है अपने विचार सही तरीके से प्रस्तुत करें, अन्यथा माता-पिता के साथ बहस हो सकती है।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग-लाल

विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। लम्बी यात्रा पर जाने का योग है। स्वयं पर नियंत्रण रखें। मदिरा सेवन हानि का कारण बन सकती है। नये गहने कपड़े आदि पर खर्च ज्यादा होगा।  
शुभ अंक-10
शुभ रंग - जामुनी

4 of 10
number
अंक 3 
किसी नुकीली वस्तु से चोट लग सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आंखों की परेशानी बढ़ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। अगर आप वकील व ज्योतिष के क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, तो दिन नौकरी के आवेदन के लिए उत्तम रहेगा।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4 
कार्यक्षेत्र में जातकों की नौकरी में तरक्की हो सकती है। जो जातक प्रेम विवाह करने के इच्छुक है। उनको अपने घरवालों की सहमति प्राप्त होगी। सट्टा, शेयर मार्किट पर धन व्यय न करें, हानि हो सकती है। घरेलू कलह का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
सभी महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। कानूनी अड़चने आ सकती हैं। रोजी-रोटी के उचित अवसर मिलेंगे। सतर्क रहें, किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी में आप निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक -11
शुभ रंग-पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
विद्यार्थी नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। रिश्तों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। गणित पढ़ रहे विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। रिजल्ट अनुकूल आयेगा। अपने जज्बातों पर धैर्य रखें। आपकी कोई निंदा कर सकता है।
शुभ अंक -15
शुभ रंग- खाकी

8 of 10
number
अंक 7 
कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कला में रूचि है तो आपको मन पसंद नौकरी मिल सकती है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें। इस वक्त सही प्लानिंग आगे आपके भविष्य को सुखमय बनाएगी।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – केसरिया

9 of 10
number
अंक 8  
जीवनसाथी से आनंन्द की कोई खबर मिलेगी। उसके साथ शाम अच्छी गुजरेगी। आप लोगों की उमीदों पर खरे उतरेंगे, बॉस या अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। आपकी कार्यक्षमता की परीक्षा होगी।  
शुभ अंक -32
शुभ रंग - हल्का पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9 
परिवार में कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप धैर्य से कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ भेंट होगी। आप किसी समारोह में भाग ले सकते हैं और आपको सम्मान भी मिल सकता है।  
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - फिरोजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें