फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Wed, 28 Aug 2024 06:38 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
28 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आप अभी अपने स्वास्थ्य, घर की मरम्मत या कर्ज को लेकर चिंतित हो सकते हैं। घर पर रहने और वित्त को सुलझाने के लिए समय निकालें। रिश्तेदार शायद आपके माता पिता आपके काम में आपकी मदद करेंगे। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
अगर आप पानी, मिट्टी या कृषि से जुड़े कार्यों से जुड़े हुए हैं तो यह समय आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है क्योंकि आप लम्बे समय से अटके कार्यों को आज पूरा करने में सफल होंगे। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आपकी कंपनी को आपके नए विचारों से लाभ होगा। जुए, सट्टेबाज़ी जैसी बुराईओं से दूर रहें। आज आप कई कार्यों में व्यस्त रहेंगे जिनमे से आधिकारिक मामले आपका अधिक समय लेंगे। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
 मौजूदा आर्थिक माहौल और अन्य परिस्थितयों में आपको आत्मविश्वास की ज़रूरत है। एक विशिष्ट और लाभ प्रदान करने वाली योजना आपके प्रदर्शन को बेहतरीन बनाएगी।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
अगर अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं तो आजकल मार्केटिंग, विज्ञापन या प्रचार इसका अच्छा तरीका है। मनचाहे परिणाम पाने के लिए अपनी प्राथमिकताओं पर विचार करें और एक समय में एक कार्य ही करें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
 छोटे भाई-बहनों या सह कार्यकर्ता को मदद की आवश्यकता हो सकती है। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है। आपको ऐसी बातों या पॉइंट्स के बारे में सोचना चाहिए जिससे आपका कार्य या उत्पाद अन्य लोगों से अलग बने। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आपको घूमने या छोटे भाई बहन और दादा दादी से मिलने का अवसर मिलेगा। बातचीत में कूटनीति महत्वपूर्ण है। लोग आपकी रचनात्मकता की सराहना करेंगे, इसलिए अपने प्रियजनों के साथ कला, संगीत या नृत्य शेयर करें। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज का यह दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली सिद्ध होने वाला है। परिश्रम के कुछ अतिरिक्त घंटे आपको धन और प्रसिद्धि दिलाएंगे। आपको जो मिल रहा है आप सच में इसके लायक हैं। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
वाहन की मरम्मत या रिप्लेसमेंट आपके वित्त को प्रभावित कर सकती है। पड़ोसियों के साथ नम्रता से बात करें और आवश्यक काम करना न भूलें। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें