Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक - 1
आज का समय अच्छा रहने वाला है। आपका उत्साह चरम सीमा पर होगा। घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय परिवार और बच्चों को दें। सरकारी कार्यों में कानूनी अड़चने आ सकती हैं। नए रिश्तों की शुरुआत होगी। शुभ अंक- 55
शुभ रंग- हल्का नीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक - 2
कानूनी अड़चने बढ़ने की संभावना है। संघर्ष रहेगा, कार्य को सुचारू रूप से प्लान करें। किसी वरिष्ठ की सलाह अवश्य लें। दोस्त मदद के लिए आगे आएंगे । शुभ अंक- 32
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक - 3
व्यापार का दबाव बना रहेगा। उद्योग से जुड़े व्यक्तियों को आर्थिक लाभ कम होगा। रिश्तों में अहंकार का प्रदर्शन हानि पहुंचा सकता है। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक - 4
अगर आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की प्रवृत्ति को अपनाएंगे तो लाभ के सही आसार बनेंगे। सोचा हुआ कार्य समय पर पूरा होगा। खानपान में लापरवाही आपका खर्च बढ़ा सकती है। शुभ अंक- 28
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक - 5
आज निवेश संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। कोई अनहोनी होने की संभावना है। जो जातक कुछ नया करने की चाह रखते हैं, तो समय पूर्णतया अनुकूल है। आलसी महसूस करेंगे। मन को शांत रखें, आर्थिक हालात पहले से बेहतर होंगे। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक - 6
पारिवारिक जरूरतों के लिए कर्ज भी ले सकते हैं। जमीन-जायदाद की खरीद फरोख्त में सावधानी बरतें। धन निवेश से लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ व धर्म कर्म में मन लगेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी। शुभ अंक- 44
शुभ रंग- पीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक - 7
व्यापार में भावी योजनाएं बन सकती हैं। समय में बदलाव महसूस करेंगे। शारीरिक कष्ट सहना पड़ सकता है। नए व्यक्तियों के संम्पर्क से शानदार परिणाम हो सकता है। कुछ लोग विरोध कर सकते हैं। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हल्का हरा
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक - 8
एक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में उभर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से अपनी भावनाओं को साझा करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। नौकरी में अशांति महसूस करेंगे। कुछ अचानक घटित हो सकता है। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला
अंक - 9
व्यापार में व़ृद्धि के लिए तकनीक एवं संचार साधनों का उपयोग करें। आप अपने अंदर एक संतोष व संतुष्टि का भाव महसूस करेंगे। दोस्तों के मार्ग दर्शन से फायदा मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल