फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 27 March 2023: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 27 Mar 2023 07:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
27 March Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
सौभाग्य आपका इंतज़ार कर रहा है। दोस्त और बड़े भाई बहन आपको लाभ करेंगे। यह नेटवर्किंग के लिए आदर्श क्षण है, जिसमे बने कनेक्शन भविष्य में सफलता का कारण बनेंगे। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आज अपने खर्चों पर नज़र रखें। सफलता की कुंजी क्षमता का सही मूल्यांकन और सपनों की स्पष्ट तस्वीर हैं। पैसों को लेकर आपका दिन बहुत अच्छा नहीं रहेगा पर इसके लिए परेशान होने की ज़रूरत नहीं हैं। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
रोमांस में आई कुछ समस्याएं अभी आपको अकेला और तनहा महसूस कराने का कारण बन सकती है। अगर ज़रूरी हो, तो अपनी सेहत और व्यवसायिक जीवन को प्राथमिकता देने के लिए ब्रेक लें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आपके प्रयासों और प्रतिभा को पहचान मिल रही है। रैंक में विकास और प्रतिष्ठा का पूरा मज़ा उठायें। आज आपका दिन आपको अच्छे और बुरे दोनों अनुभव कराएगा। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
 हर काम में सफलता प्राप्त होगी, बस वाहन सही तरीके से चलाये और आपके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आपका काम संतोषजनक और रचनात्मक है जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
यह समय आपके लिए शुभ है। आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। शिक्षक या सलाहकार यात्रा में आपको कंपनी देंगे। यह अपने विश्वासों का मूल्यांकन करने और नई संभावनाओं को देखने का शानदार अवसर है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
समस्याओं की भी संभावना है जैसे सामन का खोना आदि, इनके लिए भी तैयार रहें। अपने अंदर की आवाज़ को सुनने का समय आ चुका है। अपने भय को अपने सिर पर हावी न होने दें। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
चिंता न करें क्योंकि सब कुछ ठीक है और आप सही रास्ते पर है। देर है अंधेर नहीं। आपका धीरज आपकी सोच को निखरेगा और नयी धारणाएँ आकार लेंगी। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं विचलित कर सकती हैं। मार्गदर्शन के लिए पारिवारिक इतिहास को जांचें। सोच समझ कर निवेश करें। काम में आपकी प्रतिभा मूल्यवान है। यदि छोटा या अपमानित महसूस कर रहे हैं तो जल्द ही पासा पलटेगा।
शुभ अंक- 1 8
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें