फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2 वालों के लिए लाभ के अवसरों से भरा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Fri, 27 Jun 2025 06:39 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
27 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 27 June | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपको ऐसा भी लग सकता है कि आपका अपनी जिंदगी पर नियंत्रण नहीं है। पुरानी किसी गलती से सबक लेकर कुछ योजनाओं का निर्माण करेंगे। परिवार में घनिष्ठता बढ़ेगी। अपनी सेहत पर ध्यान दें। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी हासिल करने में आसानी होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती दिखाई देगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज किसी नए काम की शुरुआत से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह लें। इस दौरान निवेश में जोखिम लेने के बजाय फायदेमंद योजनाएं बनाएं। बिजनेस में आ रही बाधाएं और रुकावट दूर होंगी। मानसिक तनाव से आप बचकर रहें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन छात्रों के लिए खास है। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। लेकिन आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्य परेशान रहेंगे। अपनी इनकम के स्रोतों पर भी ध्यान रखें। बिजनेस परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग -नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज का दिन आपके लिए शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का फल मिलेगा। लंबे समय से अटके काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग-नीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आपका ध्यान अभी नेटवर्किंग और दूसरों के साथ जुड़ने की तरफ है। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आपको कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। कामों को आप सूझबूझ दिखाकर निपटाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको शिक्षा क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग-  केसरिया

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपको लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। यदि किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- बैंगनी




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें