फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Sat, 27 Jul 2024 06:22 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास आज सफल होंगे। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। 
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज घर में मरम्मत का काम करा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर बात होगी। किसी भी निर्णय लेने से पहले विचार करें। धन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ अंक- 28
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज नौकरीपेशा जातकों को कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत का खास ख्याल रखना होगा।
शुभ अंक- 30
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज किसी यात्रा पर जाएंगे, तो अपने कीमती सामानों की रक्षा स्वयं ही करनी होगी। बेवजह के वाद-विवाद में न पड़े , नहीं तो आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।  
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम अब जल्द ही पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आपके कुछ विरोधी आपसे कोई गुप्त राज निकलवाने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
शुभ अंक-55 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज का दिन जमीन से जुड़े मामलों में अच्छा रहने वाला है, इसलिए आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलती दिख रही है। 
शुभ अंक- 58 
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको  अपने कामों के लिए कोई सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपके लिए दिन मिलाजुला रह सकता है। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। दिनभर भागदौड़ ज्यादा रह सकती है। 
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- हल्का गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें