फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 27 July: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 27 Jul 2022 06:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

अंक 1 
आपका साथी आपके किसी महत्वपूर्ण निर्णय का इंतज़ार कर रहा है। सोच समझ कर और बुद्धिमानी से काम करें। धन इस समय आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है।
शुभ अंक-17 
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन

अंक 2  
आपको कानूनी मामले या किसी व्यापारिक बैठक के लिए यात्रा करने की आवश्यकता पड़ सकती है। अगर किसी ने धन देने का वादा किया है, तो उससे सावधान रहें। आपकी आंतरिक ताकत और स्थिर भावना आपके दिन को और भी शुभ बनाएगी। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 

अंक 3  
काम पर विवाद तनाव पैदा कर सकता है। आप जिस बाधा या नुकसान का सामना कर रहे हैं, उसे कड़ी मेहनत से दूर किया जा सकता हैं। आपके प्रयासों को पुरस्कृत किया जाएगा, इसलिए दुश्मनों की नकारात्मक बातों से प्रभावित न हों।
शुभ अंक-7 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

अंक 4  
पैसों को सोच समझ कर खर्च करें। आज आपका रोमांटिक संबंध जीवन भर के बंधन में परिवर्तित हो सकता है। जिससे आपके जीवन में बड़ा और अच्छा बदलाव आएगा। पेशेवर रूप से आप कुछ अलग कर रहे हैं जिसके कारण आपको नए अनुबंध प्राप्त होंगे। 
शुभ अंक-5 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

अंक 5  
कार्य तनाव या भ्रम का स्रोत हो सकता है। ऐसी योजनाएं बनाये जो आपके लिए सहायक हों। मनोरंजन या रचनात्मक गतिविधियों के लिए भी समय निकालें। 
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

अंक 6  
आपका काम आपका समय और तवज्जो चाहता है किन्तु इसमें भावनात्मक जरूरतों को नजरअंदाज न करें बस अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
शुभ अंक-10 
शुभ रंग- पीला 

अंक 7  
घर की समस्याएं अभी आपको अपनी सफलता के रास्ते की बाधाओं की तरह लग सकती हैं। परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो होगा। घर की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए आपको ऋण की आवश्यकता पड़ सकती हैं।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 

अंक 8  
जब तक आप कड़ी मेहनत करेंगे, काम में तरक्की मिलेगी। नीरसता से प्यार की ओर जाने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवन के सभी क्षेत्रों से मिला संतोष आपको आनंदित रखेगा। आज जीवन में कुछ बड़ा करने का प्रयास करें। 
शुभ अंक-25 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

अंक 9 
आजकल दुनिया की रफ्तार बहुत तेज़ है, ऐसे में स्वयं को देखें और विचार करें। अपनी आंतरिक प्रतिभा और शक्ति को खोजने के लिए शुभ समय है। किसी नए काम की शुरुआत करने से बचे।
शुभ अंक-21 
शुभ रंग- हरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें