फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 26 Sep 2024 07:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
26 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
इस समय आप कुछ अलग और बड़ा करने की सोच रहे हैं जिसमे धन की आवश्यकता पड़ेगी। बैंक या बैंकिंग पेशेवर वाले दोस्त इसमें आपकी सहायता कर सकते हैं। व्यवसाय सम्बन्धित बैठक के लिए यात्रा की योजना बनेगी। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
नए विचार और कल्पनाएं आपके जीवन को संवार देंगे। कोई महत्वपूर्ण यात्रा आपके शेड्यूल या दिनचर्या में बदलाव ला सकती है। अपने जीवन में रंग भरने के लिए अपने दोस्तों से मिलें और उनके साथ समय बिताएं।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
नेटवर्किंग का प्रयोग करके आप और भी तरक्की कर सकते हैं। आज अपने शुभ चिंतकों को निराश न करें। मेहनत और ईमानदारी का बढ़िया परिणाम भी इस समय आपको प्राप्त होने वाला है। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज अपने परिवार को समय दें हालाँकि इससे आपका काम प्रभावित हो सकता है। तनाव से बचें और चीज़ों को हलके में लें। लोगों के बारे में न अधिक सोचें क्योंकि आप उन पर निर्भर नहीं है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 
 शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज का दिन उतार और चढाव वाला रहेगा जहाँ आपको धन और प्रसिद्धि मिलेगी वहीं किसी खास की बीमारी या मौत आपको दुःख से भर देगी। जीवन में सुख- दुःख दोनों को स्वीकार करें।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आपके जीवन का यह समय प्यार और रोमांस से भरपूर है। अगर आप सांसारिक सुख का अनुभव करना चाहते हैं तो जीवनसाथी की तलाश करें। कम से कम आज, अपनी कमियों को दिमाग से बाहर निकाल दें। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए यह पल शुभ नहीं हैं। अपने दिल में झांकें और भविष्य की योजनाएं बनाएं। पार्टनर्स और करीबी साथी के साथ समय बिताएं और यह रोमांटिक पल पूरी उम्र आपके दिल में रहेंगे।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज अच्छे भाग्य और समय का आनंद लें। बिना शर्त का प्यार वास्तविक प्यार है, यह जानकर आप आज आप नए रिश्ते में बंधने के लिए तैयार हैं। भावुक और व्यावसायिक सम्पर्क आपको आनंद देते हैं।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आज आपके लिए करियर में परिवर्तन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जीवन में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ खुद के लिए समय निकालना न भूलें। आपकी सफलता और समृद्धि में आपके मालिक या अधिकारी भी सहयोगी हैं। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें