Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक - 1
शारीरिक व मानसिक रूप से खुद को मध्यम महसूस करेंगे। अविवाहितों के सगाई की बात आगे बढ़ेगी। कार्य-व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आक्रोश से काम न लें। लापरवाही घातक हो सकती है। शुभ अंक – 3
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 2
नौकरी-व्यापार या काम में किसी समस्या के कारण मन अशांत रहेगा। प्रेमी से झगड़ा हो सकता है। पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। पत्नी से अनबन हो सकती है। शुभ अंक – 26
शुभ रंग – क्रीम
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक - 3
परिवार में खुशनुमा माहौल देखने को मिलेगा। पति-पत्नी में मतभेद बढ़ सकता है। आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य की ओर रहेगा। आप बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। शुभ अंक- 34
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 4
वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा हो सकता है। ध्यान रखें बच्चों पर आपके झगड़े का असर पड़ सकता है। धन का व्यय ज्यादा होगा। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक - 5
आज के दिन आपको सरकार से लाभ मिल सकता है। यात्राओं में व्यस्तता की वजह से खर्च में इजाफा होगा। यदि नया कार्य शुरु करना चाहते हैं तो दिन शुभ है। धन का व्यय अधिक होगा। व्यवसाय में कठिनाई कम हो सकती है। शुभ अंक – 12
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक - 6
नौकरी से संबन्धित आपके कार्य पूरे होंगें। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। छात्र–छात्राओं के लिए आज का दिन उत्तम दिन है। आपके उम्मीद की किरण जाग सकती है। अपने करिश्माई आकर्षण का लाभ उठाएं। शुभ अंक-14
शुभ रंग- पीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक - 7
कार्यक्षेत्र के लिए दिन आज सामान्य रहेगा। परंतु निजी जीवन में किसी पुराने साथी से मुलाकात या फोन पर बात हो सकती है। मन स्वार्थी हो सकता है। आज परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक-15
शुभ रंग – सफेद
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक -8
नौकरी-व्यापार में परिणाम अच्छे मिलेंगें। विद्या संबंधी कार्य कुछ गति पकड़ेंगे। पारिवारिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है। शुभ अंक – 10
शुभ रंग – नीला
अंक -9
दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से भरपूर सहयोग व प्रेम मिलेगा। आप परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाएंगे और परिवार का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। लेकिन खर्चों पर कन्ट्रोल करें। शुभ अंक -9
शुभ रंग – लाल