फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 May Ka Ank Jyotish: जानें रविवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 25 May 2024 05:30 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
26 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक  1
कार्य सिद्ध होंगे। आज आप कोई नया काम, कला, हुनर सीख सकते हैं। सरकारी नौकरी लग सकती है विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। विदेश यात्रा पर जा सकते है। रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती है। मैरिड लाइफ में तनाव रहेगा।नप्रेम में असफलता और घर में तनाव रहेगा।
शुभ अंक – 2 
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
वाहन के खराब होने से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। फिजूलखर्ची पर नियन्त्रण रखें। नौकरी में परिवर्तन आ सकता है। परिवार में संतान से संबन्धित किसी शुभ कार्य की स्थिति रहेगी। अपने बॉस व अधिकारियों से अनबन हो सकती है। यात्रा से सलफता नहीं मिलेगी। बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – पीला
 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज आप पुराने मित्रों, रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क कायम करेंगे। आज सचेत रहें। विरोधी या शत्रु हावी होंगे। आर्थिक मामले में सुधर आएगा। बॉस आज खुश होकर तारीफ कर सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशी आयेगी। सेहत बेहतर रहेगी। 
शुभ अंक -2
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
इस अंक के व्यक्तियों का स्वभाव शील एवं नरम होता है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। अचानक कोई काम शुरू न करें आपकी कल्पनाशक्ति बहुत अच्छी है। संगीत एवं कला में रूचि आपको प्रसंशा दिलायेगी। पारिवारिक समस्या किसी की मदद से सामान्य होगी। 
शुभ अंक-10
शुभ रंग-बैंगनी 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
बच्चों का परीक्षा परिणाम अच्छा हो सकता है। पुराने रूके हुये कार्य फिर गति पकड़ेंगे। म्यूच्यूअल फण्ड , कला, विज्ञान एवं भौतिकी से जुड़े व्यक्तियों के लिये लाभ का दिन है। खर्च की अधिकता रहेगी। 
शुभ अंक- 42
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक  6 
जमीन- जायदाद संबन्धी क्रिया कलाप में विलम्ब हो सकता है। आज आप कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। लव लाइफ में समस्या होगी। धर्म की तरफ झुकाव रहेगा और समय का पूरा आनन्द लेंगे। सोशल मीडिया में रिलेशन बनेंगे समय व्यतीत होगा। विदेश यात्राएं कर सकते हैं। 
शुभ अंक – 32,
शुभ रंग – भूरा

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक  7
दिनभर व्यस्त रहेंगे। आज मुश्किलें कम होंगी। सहकर्मी आप की बात नहीं मानेंगे। विद्यार्थियों के लिये परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिये दिन सामान्य रहेगा। प्रेमी जो विवाह के इच्छुक हैं उनका रिश्ता होने की सम्भावना है। घर में धन को लेकर कलह हो सकती है अनुभवी व वरिष्ठ व्यक्तियों के अनुभव का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग- भूरा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज खान-पान का ध्यान रखें। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें नहीं तो उदर विकार व एसीडिटी से खतरा हो सकता है। पति-पत्नी में आपसी मतभेद व मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है। लव लाइफ बेहतर होगी। प्रेमी के साथ दिन बिताएंगे। संतान के करियर, विवाह आदि को लेकर उत्सुकता रहेगी।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आप दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं। काम को पूरा करके ही दम लेंगे। व्यापार बेहतर होगा। सरकारी नौकरी का योग बन रहा है परिवार की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है , व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के काम टलेंगे ।
शुभ अंक 3
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें