फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 26 March 2023: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 26 Mar 2023 08:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
26 March Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अभी आप लोगों के आसपास रहने और लोग आपके आसपास रहने के लिए बेहद उत्सुक हैं। आपका आकर्षण अब शीर्ष पर है और इससे कुछ रोचक कनेक्शन बनेंगे।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
दोस्तों और भाई बहनों के साथ समय का आनंद लें। सफलता क्षितिज पर है। आपको नई आय या अप्रत्याशित लाभ भी मिलने वाला है।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आज भौतिक सुख आपको लुभाएंगे। आपके भीतर आमदनी से अधिक खर्चा करने की प्रवृति विकसित हो सकती है। आपके द्वारा लिए गए विचारशील निर्णय पूरे महीने मददगार रहेंगे।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
घर में आपका जीवन अभी चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण हो सकता है। अपने स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को नजरअंदाज न करें। ज़रूरत पड़े तो डॉक्टर से मिलें। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
कार्य में आपको जो पहचान मिल रही है उसका मज़ा लें। आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। इस पल की प्रतिष्ठा का स्वाद लेना न भूलें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आपके लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से संतोषजनक होगा। मनोदशा के बदलते रहने की बजह से कोई भी गंभीर फैसला लेने से बचें।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
यह उच्च शिक्षा में नामांकन या कुछ नया सीखने के लिए उचित समय है। आज आपकी भावनाएं बेहद प्रभावी रहेंगी। उत्साह और अवसाद को मन में न आने दें। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
अपने रोजाना कामों से ऊब सकते है इसलिए विश्राम के लिए आज का दिन उपयुक्त है। अपना व अपने प्रियजनों का ध्यान रखें और गाड़ी  चलाते हुए सावधान रहें। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आपके माता पिता या सलाहकार को अभी किसी हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस समय संबंध जटिल हो सकते हैं जिससे आप खुद को नजरअंदाज महसूस करेंगे। काम में आपकी प्रतिभा को नोटिस किया जायेगा। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें