फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शुक्रवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Fri, 26 Jul 2024 06:14 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत और लगन से एक अलग पहचान मिलेगी। इस दौरान जहां जरूरत पड़े वहां अपनी बात रखने से भी पीछे न हटें। 
शुभ अंक-12
शुभ रंग-  लाल
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आज आपका परिवार आपसे आपके समय की मांग करेगा। काम को लेकर किसी यात्रा पर भी जाना होगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ अंक-10
शुभ रंग- पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज निवेश करने से बचना होगा। किसी पुराने काम को लेकर तनाव बना रहेगा। कोई साथी करियर की ग्रोथ में आपकी मदद कर सकती हैं। 
शुभ अंक- 20
शुभ रंग-  हल्का हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज धन हानि हो सकती है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में चल रहा मनमुटाव को बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। 
शुभ अंक-15 
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आज नौकरी पेशा लोगों को नए अवसर की प्राप्ति होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश करने के लिए किसी बुद्धिमानी से बातचीत करें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वाणी की मधुरता का ध्यान रखते हुए, जीवनसाथी के सामने अपनी बात रखें। काम को लेकर तनाव बना रहेगा। 
शुभ अंक-24
शुभ रंग- संतरी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
अगर आपके भाई या बहन किसी परेशानी से गुजर रहे है, तो आप मदद कर सकते हैं। नई नौकरी के लिए प्रयासरत रहें। पार्टी, उत्सव और सामाजिक संबंधों का दिन आ चुका है। 
शुभ अंक- 50 
शुभ रंग- ग्रे

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज सभी कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार के बुजुर्गों की सलाह पर चलकर कार्यक्षेत्र में अच्छा काम करेंगे। 
शुभ अंक-33
शुभ रंग- डार्क पीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। धन लाभ के लिए की गई मेहनत का आज फल प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
शुभ अंक-44
शुभ रंग- जामुनी रंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें