फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 July Ka Ank Jyotish: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 26 Jul 2023 07:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
26 July Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक शास्त्र की मदद से किसी व्यक्ति में विद्यमान गुण, अवगुण, व्यवहार और विशेषताओं के बारे में जानकारी निकाली जा सकती है। अंकों का ज्योतिषीय तथ्यों के साथ मेल करके व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देना ही अंक ज्योतिष कहलाती है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
घर वह जगह है जहां अभी आपका दिल है खासकर जब आप अपने दादा दादी या देखभाल करने वाले के करीब हैं। बाहर जाने के लिए समय निकालें और अपनी रचनात्मक साइड दिखाएं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
नए शैक्षिक अवसर भी उपलब्ध हो सकते हैं। दूसरों के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाते हुए कूटनीतिज्ञ बनें। कार्य भार और प्रतिबद्धताओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। कुछ नजदीकी लोग आपको हमेशा प्रेरित करते है। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
पुराने ताल्लुक़ात और संपर्क भी आपकी मदद कर सकते है। केवल उन्ही कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित करें जो आप करना चाहते हो। अपने कैमरे को बहार निकाल लें क्योंकि आप किसी प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जगह जा सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। अपने परिवार के सदस्यों की बात सुनें, उन्हें आपकी सहायता की ज़रूरत हो सकती है। अपने रचनात्मक पक्ष को बाहर लाएं और गैलरी जाएँ या कोई शो देखें। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
लोग यह जानते है कि आप हर काम मन लगा कर करते हैं और इस कारण आपको शानदार परिणाम मिलते हैं। आपका मन दूसरों की सेवा करने का करेगा। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
अपना ध्यान केंद्रित कर के हर काम को जल्द से जल्द समाप्त करेंगे। आज अहंकार छोड़ दें और मतभेद मिटा दें क्योंकि आपके सफल होने के लिए हर इंसान ज़रूरी है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
परिवार के साथ घूमने और भोजन का मज़ा लेने के लिए अपने बजट को संतुलित रखें। प्रभावी बातचीत का मतलब है समझदारी से बोलना और ध्यान से सुनना, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप अपने रिश्ते में यह दोनों कर रहे हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आपके लिए आज का दिन जबरदस्त रहेगा। आपके कल्पनाशील, खोजपूर्ण और रोमांटिक विचार आपको प्रेरित करते है। उबाऊ और थका देने वाले कामों को छोड़ें व कुछ रोमांचक और मनोरंजक काम करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आप भौतिक चीजों जैसे फैशन और आभूषणों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। प्रियजनों के साथ भोजन करने की ख़ुशी का मज़ा लें। अच्छे से तैयार हो कर किसी शो या कॉन्सर्ट में जाने का भी योग है। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें