फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Mon, 26 Aug 2024 05:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
26 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज के दिन संयम से काम लें। व्यापार का बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। संकट के समय में दोस्त मददगार साबित होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावना है। सेहत के मामले दिन कमजोर रहेगा। परिवार में अशांति रह सकती है।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आपको धन की हानि हो सकती है ऐसे में आपको आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। बॉस आज खुश होकर प्रमोशन दे सकता है। दांपत्य जीवन में खुशी आएगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता होगी। खाने-पीने का ध्यान रखें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
कंप्यूटर, इंटरनेट, सोशल मीडिया आदि से जुड़े जातकों के लिए दिन चुनौतियों भरा रहेगा। संतान को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने की खबरें मिल सकती है। आपकी आधुनिक विचारधारा आपके लिए नए संयोग लाएगी।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं होगा। सितारे कमजोर हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। आपको परिवार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आज कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। लाभ के अच्छे अवसर सृजित हो सकते हैं। सरकारी नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती है। प्रेम में असफलता और घर में तनाव रहेगा।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
कंप्यूटर से जुड़े जातकों को कार्य की नई दिशा मिलेगी। आज लम्बी यात्रा पर जाने का भी योग है। आपको सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार हैं। आज आपके सभी काम मोबाइल से ही बन जाएंगे। नए दोस्तों से मुलाकात आपके मन को हल्का करेगी।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आपके काम में बाधाएं आ सकती हैं। काम होते-होते अधूरे रह सकते हैं। काम बनने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप वैवाहिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं और समय का पूरा आनन्द लेंगे। प्रेम संबंध आज विवाह के रिश्ते में बदल सकते हैं। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
संगीत और कला में रुचि आपको प्रसंशा दिलाएगी। पारिवारिक दृष्टि से सब खुश रहेंगे। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। आवेश में आकर निर्णय न लें। आपकी कल्पना शक्ति बहुत अच्छी है।
शुभ अंक- 20 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
सोशल मीडिया में समय व्यतीत होगा। विदेश यात्राएं कर सकते हैं। शादीशुदा जोड़े किसी नए झमेले में पड़ सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। रूके हुये कार्य फिर गति पकड़ेंगे।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें