Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आज आपको अपने लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। सभी तरह के कार्य आपके मनमुताबिक ही संपन्न होंगे। हाल के दिनों में मिली सफलता का मित्रों और परिवार के साथ आनंद लें। साथ ही सावधानी ज़रूर बरतें। दुर्घटनाएं या चोरी की संभावना है। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
धन लाभ होने की प्रबल संभावना दिखाई पड़ रही है। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों से आर्थिक फायदा मिलेगा। अपने बदलते मनोभाव के कारण आप उदास महसूस कर सकते है। पुरानी अच्छी चीजों के बारे में विचार कर के आपको अच्छा लगेगा। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- बैंगनी
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
दिन मिलाजुला रहने वाला साबित होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवन में कुछ अहम बदलाव के संकेत है। आपके पद में बदलाव आपके काम को भी बदल सकता हैं। अपने काम में आपको अधिक अधिकार प्राप्त होंगे। आपका नेतृत्व मूल्यवान और जरूरी है। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- जामुनी
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। काम के प्रति ईमानदार रहेंगे। आज आप अतिरिक्त जिम्मेदारियों को भी आप बखूभी निभाएंगे। आप असंभव को संभव करने में पूरी तरह से सक्षम है, किंतु इसके लिए उपयुक्त जोश और मनोभाव होना जरूरी है। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
दिन आपके पक्ष में रहेगा ऐसे में यह समय आपके लिए शानदार है। कानूनी मामले आपके पक्ष में हैं। आपको विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। आपकी आध्यात्मिक विश्वासों का परीक्षण किया जा सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। परिवार संग आप मिलकर कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं।आज आपको धन लाभ के प्रबल संकेत हैं। जिस धन का आप इंतजार कर रहे हैं वह जल्दी ही मिलेगा। वित्तीय सुरक्षा आज आपकी सूची में पहले नंबर पर रहेगी। अगर आप व्यापार में कोई जोखिम लेने वाले है तो सोच समझ कर ही निर्णय लें। शुभ अंक- 24
शुभ रंग- गुलाबी
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आज आप किसी योजना में सोच समझकर निवेश करें। अभी खुद की देखभाल का अभ्यास करें और अपने उत्तरों के लिए आध्यात्म का सहारा लें। स्वास्थ्य चिंताओं के कारण आप परेशान हैं। शुभ अंक- 16
शुभ रंग- लाल
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
दिनभर आप भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। किसी कानून मसलों में आपको सफलता प्राप्त होगी। उन बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे जो आपको आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि प्रदान करें। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
अंक 9
आज बुरी आदतें आपको अपनी ओर आकर्षित कर सकती है किन्तु आपका समझदार व्यवहार हर मुसीबत से बचाएगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है, जिसके लिए आपको पहले से तैयार रहना होगा और स्थिति को बढ़ने से रोकने का प्रयास करना होगा। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- हरा