फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 26 April 2023: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 26 Apr 2023 06:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
26 April ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अभी आप आत्मविश्वासपूर्ण महसूस कर रहे हैं। हाल ही में हुई कोई हानि आपको आध्यात्मिक खोज के लिए प्रेरित करेगी। विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
करीबी लोग भ्रमित व्यक्तिगत क्षणों से बाहर निकलने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपका घर आना आपके घरवालों के लिए त्यौहार की तरह है, इस समय का आनंद लें। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
 किसी पहचान के ज़रूरतमंद की मदद करें इससे आपकी मित्रता मजबूत होगी। दूसरों की बातों को सुनना आपकी अधिकतर परेशानियों को दूर करेगा।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
अभी आप लोगों के आसपास रहने और लोग आपके आसपास रहने के लिए बेहद उत्सुक हैं। आपका आकर्षण अब शीर्ष पर है और इससे कुछ रोचक कनेक्शन बनेंगे। दोस्तों और भाई बहनों के साथ समय का आनंद लें। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
सफलता क्षितिज पर है। आपको नई आय या अप्रत्याशित लाभ भी मिलने वाला है। आज अपने परिवार से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। विभिन्न तरीकों से आपकी रचनात्मकता लोगों तक पहुंचेंगी।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
घर में आपका जीवन अभी चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण हो सकता है। अपने स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को नजरअंदाज न करें। ज़रूरत पड़े तो डॉक्टर से मिलें। कार्य में आपको जो पहचान मिल रही है उसका मज़ा लें। 
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। इस पल की प्रतिष्ठा का स्वाद लेना न भूलें। ऐसा प्रतीत होता है कि हर चीज़ आपके जीवन में गहरी छाप छोड़ती है। आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
अपने करियर में बदलाव यात्रा का संकेत हो सकता है। यह यात्रा नए और रोमांचक आध्यात्मिक मार्गों के लिए आपके विचारों का विस्तार कर सकती है। मित्रों और परिवार के साथ सामाजिक बातचीत का आनंद लें। 
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आज आपके सितारे आपको अनंत संभावनाएं प्रदान करेंगे। अधिक संवेदनशील होने की वजह से आप निराश हो सकते है। गलतफहमी दूर करनी है तो अपने मनोभाव व्यक्त करें। जीवन आपको जो सुनहरे मौके दे रहा है उन्हें दोनों हाथों से बटोरें।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें