फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 26 अप्रैल 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 27 Apr 2021 06:34 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1
कार्य-व्यापार को लेकर चिंता रह सकती है। धन संबंधी एवं लेनदेन के मामलों में पूरी सावधानी रखें। परिजनों में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। 
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं रहेगी। परिवार में संबंधो को मजबूत करने में समय लगाएंगे। विद्यार्थियों को मेहनत करने की आवश्यकता है। 
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- लाल 

4 of 10
number
अंक - 3
आज आप कोई कठिन से कठिन निर्णय ले सकते हैं। अपने नजदीकी लोगों से मधुर संबंध रखेंगे। कला, विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े व्यक्तियों को सफलता प्राप्त हो सकती है। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग- वायलेट 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
कार्य को सुचारू रूप से व्यवस्थित करें। काम की अधिकता के कारण थकावट महसूस कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
पारिवारिक अशांति के कारण मन विचलित रहेगा। नए मित्रों का चयन सोच-समझकर करें। कुछ मित्रों की वजह से बदनामी झेलनी पड़ सकती है। आपके सहकर्मी आपका साथ देंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
आज अधिकारी व सहयोगी आपसे संतुष्ट रहेंगे। कहीं से आपको उपहार की प्राप्ति हो सकती है। कार्य-व्यापार में घरवालों का समर्थन मिलेगा।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग- लाल

8 of 10
number
अंक- 7
आज पराक्रम और उत्साह महसूस करेंगे। दूसरों से संपर्क कायम रखने के लिए नेटवर्किंग का सहारा लें। पति-पत्नी के प्रेम-संबंधो में मिठास आएगी।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हल्का हरा

9 of 10
number
अंक - 8
पेट की तकलीफ हो सकती है। संतान की तरफ से परेशानी आ सकती है। भीड़-भाड़वाली जगहों पर न जाएं, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
आपके वित्तीय कार्यों जैसे बैंक या पेंशन से संबंधित अवरोध आ सकते हैं। कार्यों को पूरा करने का तनाव रहेगा। निजी संबंधों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें