फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शुक्रवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 25 Oct 2024 07:36 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
25 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : Amar Ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपकी आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश कर सकते है। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नत्ति का मौका हैं। पति- पत्नी का साथ अच्छा रहेगा। हालांकि व्यर्थ की यात्राएं होंगी। व्यापार व कारोबार में सोच-समझकर इन्वेस्ट करें। लाभ की संभावनाएं अधिक नहीं है। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नए मित्र बनेंगे।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
किसी समारोह या पार्टी में जा सकते हैं। झूठे आरोप लग सकता है। अपमान और बदनामी का भय है। नई कार्य योजना बनेगी, परन्तु आप लापरवाही से काम करेंगे। जिससे अधिक फायदा नहीं हो सकता है। धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
जीवनसाथी के साथ किसी नए स्थान पर घूमने जा सकते हैं। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। अपने सपने पूरे करने के लिए दृष्टिकोण में परिवर्तन लाएं।
शुभ अंक- 80 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
इस समय आप किसी भी चिंता या परेशानी का अच्छे से सामना कर सकते हैं। निवेश के लिए दिन सामान्य रहेगा। यदि किसी नए कार्य की शुरुआत की थी, तो आज उससे लाभ होगा।  
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आपका काम लोग पसंद करेंगे। शाम को अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा होगा। आप अपने वसूलों के खिलाफ किसी भी कीमत पर समझौता न करें। आज आपको यश प्राप्त होगा। भाई-बहन के साथ सुखद समय बिताएंगे।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
काम को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे। किसी नए प्रोजेक्ट में आप शामिल होंगे, जिससे लाभ मिलने की पूरी संभावना है। संतान आपकी बातों पर खरी उतरेगी। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
शुभ अंक- 38
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपका अनुभव आपकी पहचान है, इसलिए निर्णय लेने में गलती न करें। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको किसी नए अवसर की प्राप्ति होगी। किसी यात्रा में देरी या उसके रद्द होने की भी उम्मीद है। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें