फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 October Ka Ank Jyotish :बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 25 Oct 2023 07:19 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
25 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
हाल ही में हुए नुकसान के लिए आप दोषी महसूस कर सकते हैं। अपनी चिंताओं को आवाज़ दें और इससे आपकी असहाय या अनसुना बनने की भावना कम होगी। विरासत या आय का कोई एक नया स्रोत आपको जल्द ही मिलने वाला है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
अपनी अच्छी देखभाल करें और बुराईयों से बचें। आज आप जीवन की सुंदरता का मज़ा लेने के मूड में हैं।अपने दोस्तों और परिवार के साथ रहेंगे और जीवन के अच्छे पलों को याद करेंगे। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
किसी खरीददारी या बिक्री के बारे में कोई बड़ा निर्णय आपके दिमाग में है। पहले अपने परिवार से सलाह लें। व्यापारिक बैठक में आपकी आवश्यकता हो सकती है क्योंकि कुछ मामले बहुत महत्वपूर्ण हैं।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
भविष्य के लिए पैसे बचाने के लिए अभी से सावधान रहें। आपका मूड आज खुशनुमा रहेगा। लोग आपकी तारीफ़ करेंगे और मदद करेंगे। नम्रता के साथ थोड़ा धीरज आपके काम को और भी आसान बना सकता है। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
जो आपके ऊपर निर्भर हैं जैसे बच्चे या पालतू जानवर, उनका ध्यान रखें। जुए और कर्ज से बचें। ये चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। रिश्तेदारों के साथ समय बिताएं। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
काम में आपका अधिक समय व्यतीत होगा किन्तु अपनी मेहनत से आप जल्द ही प्रतिस्पर्धा से बाहर निकल जायेंगे। जीवन में बदलती हवाएं इतनी मजबूत हैं कि यह आपके काम और रिश्तों को नया अर्थ देंगी। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
सार्वजनिक संबंध आपके समय का एक बड़ा हिस्सा ले सकते हैं लेकिन इनसे लाभ होगा। विदेशी व्यापार या रिश्ते बनने का योग है। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
लम्बे समय तक कड़ी मेहनत करने के बाद आप अब खाली समय के अधिकारी हैं। मज़ा करें किंतु खास पैसो को ले कर सावधान रहें। घर की मरम्मत या नवीनीकरण पर भी सोच समझ कर धन खर्चें।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
छोटे अवसरों से ही बड़े कामों की शुरुआत होती है। नए रिश्ते और गठबंधन बनेंगे।आप अपनी जीत की ओर बढ़ रहे हैं ओर अवसरों के लिए रास्ता खुद बनता जायेगा। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें