फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 25 May: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 25 May 2023 06:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
25 May Ka Ank Jyotish - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अभी आपको जीवन में अपने लिए बहुत कुछ चाहिए। आपके दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं, साथ ही प्रतिस्पर्धा आपकी सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है। कड़ी मेहनत करें और असंतुलन से बचें। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आज आप स्वयं को अधिक भावुक पाएंगे। जिस काम को शुरू किया है, उसे पूरी तरह से समाप्त करें अन्यथा आपकी अपेक्षाएं पूरी नहीं होंगी। अधिक बोलने से बचें और अपने काम से काम रखें। 
शुभ अंक-42 
शुभ रंग- पीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आपको कानूनी या वित्तीय मुद्दों पर केंद्रित बैठकों की आवश्यकता हो सकती है। किसी भी जोखिम भरे काम से बचें। व्यवसाय और परिवार के मामलों में अपना व्यवहार कूटनीति से भरपूर रखें।
शुभ अंक-11 
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि यहाँ तक पहुंचने में आपने बहुत मेहनत की है। ऐसी चीज़ें न खरीदें, जिनकी ज़रूरत न हो। भौतिक सुरक्षा को लेकर अधिक भावुक रहेंगे।
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग - फिरोजी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आप इस समय खुद को कानूनी चिंताओं में उलझा हुआ पाएंगे, जिसमे एक कार दुर्घटना शामिल हो सकती है। काम इस समय आपसे अधिक मांग कर रहा है। परिवार के साथ घर पर मन की शांति पाएं। 
शुभ अंक - 3 
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आपके प्रयास सफलता प्राप्त करेंगे। आज हर किसी का ध्यान केवल आप पर होगा। आपकी मनःस्थिति आज उत्साहित हो सकती है। जिन नई दिशाओं को आपने अब पाया है वो आपके लिए सुखद और हैरान करने वाली है। 
शुभ अंक- 23 
शुभ रंग - हरा

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
मज़ेदार और हलके क्षणों के लिए बच्चों के साथ समय बिताएं। इससे आपकी रचनात्मकता ताज़ा हो जायेगी। आध्यात्मिक या धार्मिक मामले अभी आपको आकर्षित कर सकते हैं। अपने ध्यान को उत्कृष्ट बनाए रखें और जुए व जोखिम भरी सट्टेबाज़ी से बचें। 
शुभ अंक - 3 
शुभ रंग - बैंगनी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज आपकी आंतरिक ताकत बढ़ रही है इसलिए आध्यात्मिक कष्टों और अन्य परेशानियों का सामना करने का यही सही समय है। आज आप अकेला महसूस कर सकते है। अपने दिल की सुनों और प्रयत्न करें क्योंकि जो भी हम बोते है वही काटते है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - लेमन
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज आप एक समान सोच वाले लोग आपको आकर्षित कर सकते है। आप में से कुछ सामाजिक कल्याण और भलाई के कामों में ध्यान केंद्रित करेंगे। अपने दोस्तों को आपके जीवन में उनके महत्व के बारे में बताएं। 
शुभ अंक - 8
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें