Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
परिवार के सभी लोग आपका सम्मान करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक रहेंगे। आपका स्वास्थ्य आज खराब रह सकता है। योग, व्यायाम प्राणायाम आदि का ध्यान रखें। व्यापार में टैक्स संबंधी परेशानी खत्म हो सकती है। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
नौकरी में आय के अतिरिक्त स्त्रोत बन सकते हैं। किसी रिश्तेदार से आपका विवाद हो सकता है। आप अपने व्यवहार व कार्य में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। आत्म मंथन का समय है। मेहमानों का आगमन होगा व उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की तरफ से परेशानी उत्पन्न होगी। सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों में भाग ले सकते हैं। आज आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। नए मित्र बनेंगे। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आप दोगुने जोश के साथ अपने कार्यों में डटे रहेंगे। आपके अच्छे स्वभाव के कारण दूसरों का भला हो सकता है। व्यापार में नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है। आज राजनीतिक लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह बड़ी ही गंभीरता से करेंगे। जीवनसाथी से संबंधो में सरलता व सहजता आएगी। आज आप काम में लापरवाही करेंगे तो, शत्रुओं को आपके खिलाफ बोलने का मौका मिल जाएगा। शुभ अंक -2 शुभ रंग- वॉइलेट
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
खुशहाली के लिए बनाई गई योजनाएं गति पकड़ेंगी। पार्टी व समारोह में व्यस्त रह सकते हैं। अपने परिवार से आपको भावनात्मक लगाव रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकता है। व्यर्थ के तर्क वितर्क में समय नष्ट न करें। शुभ अंक- 6 शुभ रंग-केसरिया
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आपको कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आ रहीं दिक्कतें दूर हो जाएंगी। लव पार्टनर के लिए रोमांटिक दिन है। मानसिक तनाव खत्म हो सकते हैं। दिमाग में शांति का अनुभव करेंगे। रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक- 42
शुभ रंग- ग्रे
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
कामकाज व आजीविका में आप अच्छे तरीके से व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यस्तता में भी अपने परिवार को प्यार देंगे। स्थितियों में बदलाव के साथ बेहतर समय की आशा है। कोई व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। सच्चे लोगों से आपका संपर्क बनेगा। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 9
पिता के साथ चला आ रहा विवाद खत्म होगा। घूमने, फिरने व पिकनिक आदि की योजना बना सकते हैं। सरकारी कर्मचारी के लिए दिन उत्तम है। पदोन्नति हो सकती है। आभूषण और ज्वैलरी की शापिंग कर सकते हैं। शुभ अंक- 8 शुभ रंग- मजेन्टा