फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें मंगलवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 25 Jun 2024 09:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
25 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज कोई भी काम जल्दबाज़ी में न करें। अपने अनुभव का प्रयोग करें, इसके साथ ही आत्मनिरीक्षण के लिए भी यह सही समय है। ध्यान रहे कि सोच विचार के बिना तुरंत कार्यवाही करने से नतीजे सकारात्मक नहीं होते।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपके जीवन की सारी परिस्थितियां बदलने वाली है। आपको कुछ जोखिम और पेशेवर संकट का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपके तर्क और व्यवहार से आपका काम पूरा होगा।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
पेशे और कर्मचारियों से सम्बन्धित मामले आपकी प्राथमिकता रहेगी। सफलता का स्वाद लेने के लिए अपना ध्यान केंद्रित करें और अपनी नजरिये को विस्तृत करें।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अपने विचारों में बदलाव आपके जीवन को बदल सकता है। अपनी जिम्मेदारियों का मूल्यांकन करने के बाद कोई आर्थिक निर्णय लें। यह आपके लिए और आपकी इंडस्ट्री लिए फायदेमंद है।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
चिंता, धोखा या उदासी यह शब्द आपके लिए कोई मायने नहीं रखते। भविष्य के बारे में पहले से सोचना, जीवन की मजबूत नींव तैयार करता है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आप बहुत ही भावुक हैं और अचानक किसी रिश्ते के टूटने से उदास होना स्वाभाविक है। पेशेवर कठिनाईयां या संघर्ष आपको अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
अगर आप मेहनत करने से नहीं डरते तो सब्र रखें क्योंकि अच्छे परिणाम आपका इंतज़ार कर रहे हैं। जीवन का यह चरण काफी समृद्ध है क्योंकि आप नए आयामों के बारे में जानते है।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज आपकी ऊर्जा का स्तर भीअधिक है और आप इसका प्रयोग सही दिशा और सही उद्देश्य के लिए कर रहे है। अपने हर एक प्रयास का मूल्यांकन करें।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
अधूरे को पूरा और कुछ नया सीखने का अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन के कारण आपको सम्मान और प्रशंसा मिलेगी। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें