फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 25 July: मूलांक 5 वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Fri, 25 Jul 2025 06:58 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: आज का अंक 7 (2+5 = 7) है। अंक 7 का स्वामी ग्रह केतु है। अंक ज्योतिष में, केतु को रहस्यमय और आध्यात्मिक शक्तियों का प्रतीक माना जाता है. 7, 16 और 25 तारीख को जन्म लेने वाले लोग केतु ग्रह से प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
25 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज दिल में उम्मीद और सकारात्मकता बनाए रखें। जो चीजें अटक रही थीं, वो जल्द ही आपके पक्ष में आने लगेंगी। आपके बच्चे आपकी मेहनत और सफलता पर गर्व करेंगे। जीवनसाथी या पार्टनर से जो भी नाराज़गी थी, वो खत्म होने के पूरे आसार हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आपके ऊपर हाल ही में काफी मानसिक दबाव रहा है, इसलिए आज खुद को थोड़ा आराम देने का दिन है। समाज में अपने व्यवहार को संतुलित रखें। घर-परिवार से जुड़ी ज़िम्मेदारियों में जीवनसाथी का साथ आपके लिए सहारा बनेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीम

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
अगर आप जिंदगी में कुछ स्थायी बदलाव चाहते हैं, तो अब सही समय है अपनी आदतों और दिनचर्या को सुधारने का। आज आप अपने पार्टनर को कोई प्यारा तोहफा देकर दिन को खास बना सकते हैं।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: नारंगी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज काम का प्रेशर और घर के कुछ मतभेद थोड़ा तनाव ला सकते हैं। इस समय अपने जीवन के मूल्यों को याद रखें और समाज या किसी धर्म-कर्म के काम में थोड़ा योगदान दें। ये आपको अंदर से शांत करेगा। कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: स्लेटी
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आर्थिक रूप से राहत वाला दिन है। धन से जुड़े कुछ मसले हल हो सकते हैं। लेकिन रिश्तों में संयम रखना ज़रूरी होगा। गुस्से या कठोर शब्दों से बचें, खासतौर पर जीवनसाथी के साथ। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक: 23
शुभ रंग: पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
तनाव के कारण आज भाग-दौड़ बढ़ सकती है। घर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन गुस्सा अपने जीवनसाथी पर न निकालें। वाद-विवाद की स्थिति हो सकती है, मगर कोशिश करें चीजें प्यार से संभालने की। शादी से जुड़ी कोई योजना बन सकती है।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: लाल

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
शुरुआत का समय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार या काम से जुड़ा कोई भी निर्णय आज आपके लिए सफल साबित हो सकता है। आपकी तेज़ समझ और लोगों को जल्दी परखने की क्षमता आज आपको सबसे अलग बनाएगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज कोई ऐसा काम न करें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। धन से जुड़े मामलों में साझेदारी फायदेमंद हो सकती है। रिश्तों में सुधार होगा, लेकिन ध्यान रखें  किसी के बहकावे में आकर पार्टनर से बहस न करें, प्यार से बात सुलझ जाएगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपकी लव लाइफ में आज कोई नया मोड़ आ सकता है जो रिश्ते को और गहरा बनाएगा। अगर शॉपिंग पर जा रहे हैं तो सिर्फ ज़रूरत की चीजें लें, वरना फिजूलखर्ची हो सकती है। आज का दिन आपके पार्टनर के लिए भी अच्छा बीतेगा।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: सफेद



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें