फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 25 जनवरी: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 25 Jan 2021 08:19 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions 25 January 2021
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक 1
त्वचा से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। 
शुभ अंक- 4 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
दूसरों की नजर में आपकी छवि सुधरेगी। प्रेम और रोमांस का सफर शुरू हो सकता है। आप कहीं मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के लिए सगाई संबंध के योग हैं। युवा वर्ग का समय अच्छा व्यतीत होगा।
शुभ अंक- 3  
शुभ रंग- वायलेट

4 of 10
number
अंक 3
धन संबंधी मामलों में रूकावटें आएंगी, फिर भी जरूरतों को पूरा कर लेंगे। आपसे लोग बहुत प्रभावित होंगे। लंबे समय से से चले आ रहे कोर्ट कचहरी के कार्य गति पकड़ेंगे। धार्मिक स्थलों पर जाना पसंद करेंगे। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
आज आप कोई विशेष कार्य शुरू कर सकते हैं। दिन अनुकूल रहेगा। मांगलिक कार्य की शुरूआत हो सकती है। बड़े बुजर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी।
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
सफलता आपकी जीवनशैली में दिखेगी। आपको माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। वाहन आदि धीरें चलाएं, अन्यथा चोट लगने का भय रहेगा। अपने स्वभाव से सभी को आनंदित करेंगे और खुशी का अनुभव करेंगे। 
शुभ अंक- 8 
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। लोग आपसे प्रभावित होंगे। मानसिक अशांति हो सकती है। आप मानसिक शांति के लिए धार्मिक स्थलों पर जा सकते हैं, जहां आप सहज महसूस करेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लाल

8 of 10
number
अंक 7
आज आपको अधिकार और पहचान के साथ लाभ भी मिल सकता है। समय करवट ले सकता है। जरा सी लापरवाही घातक हो सकती है। पुराने विचारों को छोड़कर नई सोच स्थापित करेंगे। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- सिल्वर

9 of 10
number
अंक 8
खान-पान का ध्यान रखें। योग, व्यायाम, प्राणायाम करें। लंबे समय से चले आ रहे कष्टों से आराम मिलेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की परेशानी आपकी चिंता का मुख्य कारण बनेगी। व्यापार में कोई नया अनुबंध या करार हो सकता है। पारिवारिक सुख शांति बाधित रह सकती है।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
व्यापार में प्रगति के लिए सही प्लानिंग की जरुरत है। आपके मन में काम को लेकर संतुष्टि का भाव रहेगा। काम की व्यस्तताओं का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। 
शुभ अंक- 13 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें