फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 25 August: मूलांक 8 वालों को मेहनत का मिलेगा फल,जानें आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल

Mon, 25 Aug 2025 07:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
25 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यस्थल पर आप नेतृत्व की भूमिका में आ सकते हैं और उसमें सफल भी रहेंगे। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने अधूरे काम भी आज पूरे हो सकते हैं। जो लोग प्रशासन, मैनेजमेंट या नेतृत्व से जुड़े हैं, उन्हें कोई नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है, जो आपकी छवि को और मजबूत बनाएगी। अहंकार और गुस्से से दूरी बनाए रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज भावनाओं और वास्तविकता के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। सुबह के समय मन थोड़ा भावुक रह सकता है, लेकिन दोपहर बाद स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक मामलों में भावुक होकर फैसले न लें। पुराने दोस्त या सहयोगी से बातचीत से मानसिक राहत मिलेगी। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज अनुशासन और योजना के साथ काम करना फायदेमंद रहेगा। शिक्षा, परामर्श, कानून या आध्यात्म से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। आपकी बातें लोगों को प्रभावित करेंगी और वे आपसे जुड़ाव महसूस करेंगे। अहंकार से बचें और खर्च-बचत में संतुलन बनाए रखें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर रुकावटें या दूसरों की लापरवाही से परेशानी हो सकती है, लेकिन आपकी समझदारी से हालात सुधर जाएंगे। पारिवारिक जीवन में किसी के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बोलचाल में संयम रखें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
दिन व्यस्त रहेगा और कई काम एक साथ सामने आ सकते हैं। हालांकि, आप अपनी चतुराई और अनुभव से सब कुछ संभाल पाएंगे। ट्रैवल, मीडिया, सेल्स या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए नए मौके मिल सकते हैं। ध्यान भटकाने से बचें और फोकस बनाए रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज रिश्तों को समझने और महसूस करने का दिन है। जीवनसाथी की भावनाओं को महत्व देने से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। लव लाइफ में भी रोमांस बढ़ेगा। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। रचनात्मक, डिजाइन या क्लाइंट-सेवा क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को नए क्लाइंट मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज आप खुद को अकेले में रखने की चाह रख सकते हैं और किसी गहरे विचार में डूब सकते हैं। तकनीकी या आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग सफलता पा सकते हैं। मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं, लेकिन शांत रहकर समाधान खोजेंगे तो फायदा होगा। करीबी लोगों से बातचीत करने से मन हल्का होगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपको एक साथ कई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन संयम और धैर्य से सब ठीक हो जाएगा। मेहनत और अनुशासन का फल मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है। तकनीकी, प्रशासन या कानून से जुड़े लोग अपने काम से सराहे जा सकते हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। किसी भी चुनौती या प्रतियोगिता का सामना करने को तैयार रहेंगे। पुलिस, सेना, खेल या जोखिम से जुड़े क्षेत्रों के लोगों को सफलता मिल सकती है। निजी जीवन में गुस्सा और जल्दबाज़ी से बचें। आपका साहस और सूझबूझ आपको आगे बढ़ाएगी।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें