फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 November Ka Ank Jyotish: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 24 Nov 2023 12:07 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
24 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 1
दिन का ज्यादा समय आज आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों संग व्यातीत करेंगे। आपको इस दौरान कुछ नई जानकारियां हासिल हो सकती है जो आपके बहुत ही काम आएंगी। 
शुभ अंक- 23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 2
आपको अपनी रचनात्कमता का बखूबी प्रदर्शन करना होगा। आप अपने साहस और पराक्रम के बल पर किसी कठिन काम को जरूर पूरा करेंगे। खास लोगों की नजरें आपके ऊपर बनी रहेगी। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- हरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 3
आपको अपनी मेहतन का आज अच्छा फल मिलेगा। किसी खास व्यक्ति के संपर्क में आने पर आपको कोई काम बन सकता है। आपको अपने ऊपर आत्मविश्वास बनाकर रखना होगा। आप मेहनत के बल पर ही एक अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। 
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग- नीला 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 4
आपको आज बहुत ही सावधान रहना होगा और जोखिम भरे निवेश से बचें। सभी निर्णयों को ध्यानपूर्वक लेने के लिए समय निकालें। आपकी योजनाएं घर में किसी मतभेद या किसी आवश्यक मरम्मत के कारण रद्द हो सकती है।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 5
धन लाभ के अच्छे अवसर आपको प्राप्त होंगे। जोश और उत्साह के काम करने पर आपको काम का सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आपके लिए हर अवसर और मौका खुला रहेगा। इस समय आपका उत्साह भी अत्यधिक है इसके साथ ही नए विचारों का भी आपके जीवन में आगमन होगा। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 6
आपको आज बहुत ही सावधानी रखनी होगी। किसी को धन उधार देने से बचें। आपको अपने घरेलू मुद्दों की बहुत ही सूझबूझ से हल करना होगा। अभी शायद घरेलू मुद्दों से निपटने के लिए आपको एक छोटी सी यात्रा की आवश्यकता हो सकती है।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- गुलाबी 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 7
नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों की इच्छाएं आज पूरी हो सकती है। वहीं जो लोग नई व्यावसायिक योजनाएं शुरू करना चाहते हैं वे अपने अनुबंधों को बारीकी से जांच अवश्य करें।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग-  नारंगी 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 8
आज का दिन व्यापार करने वाले जातकों के लिए बहुत अच्छा और मुनाफा से भरा रह सकता है।। अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर होने और कड़ी मेहनत करने के लिए समय शुभ है। आज आप जीवन के मार्ग को तलाशने के लिए किसी खास व्यक्ति की सलाह जरूर लें। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 9
नौकरी में कड़ी मेहनत और समर्पण आपकी मदद करेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके जीवन में कोई रिश्तेदार या पड़ोसी अहम भूमिका निभाएंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें