फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 June Ka Ank Jyotish : शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 24 Jun 2023 06:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
24 June Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंकों से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं  में से एक है अंकशास्त्र  क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकशास्त्री मानते हैं कि अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अपने परिवार के सदस्यों की बात सुनें, उन्हें आपकी सहायता की ज़रूरत हो सकती है। अपने रचनात्मक पक्ष को बाहर लाएं और गैलरी जाएं या कोई शो देखें।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर


विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
वित्तीय मामलों और अन्य सांसारिक मामलों की तुलना में लोगों से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। अपने कल्पनाशील, खोजपूर्ण और रोमांटिक विचारों को प्रोत्साहित करें। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
परिवार के साथ घूमने और भोजन का मज़ा लेने के लिए अपने बजट को संतुलित रखें। प्रभावी बातचीत का मतलब है समझदारी से बोलना और ध्यान से सुनना, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप अपने रिश्ते में यह दोनों कर रहे हैं। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
अपने घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे क्योंकि उन्हें भी आपके स्नेह, ध्यान और समय की ज़रूरत हैं। ऑफिस के साथ साथ घर के कामों के लिए भी वक्त निकालें। अपने कामों के प्रति ज़िम्मेदार रहें, इससे आप अपने प्रियजनों का विश्वास जीत पाएंगे। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आध्यात्मिक मामले अभी आपके दिमाग में है। आप कुछ जवाबो को ढूंढ रहे हैं और अपने सपने या अवचेतना को खोज रहे हैं। बुजुर्गों को नजरअंदाज न करें। यह समझें कि स्वास्थ्य आपके और आपके शरीर के बीच का रिश्ता है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
तर्क या मतभेद आपके रिश्ते को हानि पहुंचा सकते है। आज आपको यह सन्देश मिलेगा कि केवल धन खुशियों की चाबी नहीं है। कार्य में आपकी योग्यताओं के चर्चे होंगे और आप सभी क्षेत्रों में प्रवीणता दिखाएंगे।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
दोस्तों और भाई-बहनों के साथ वक्त बिताने के बाद आप अकेलेपन और अवरोध की भावना से मुक्त महसूस करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों का मज़ा लें। दुर्घटना या चोरी से बचने से लिए यात्रा करते समय ध्यान रखें। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
स्वास्थ्य समस्याओं को आपके ध्यान की ज़रूरत होगी। जिस भी कला और तकनीक को आप सीखना चाहते है, उसे लक्ष्य बनाना आपको पूर्णता प्रदान करेगा।सफलता आपके कदम चूमेगी बस इसे अपने खुद पर हावी न होने दें
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
दोस्तों और भाई-बहनों के साथ वक्त बिताने के बाद आप अकेलेपन और अवरोध की भावना से मुक्त महसूस करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों का मज़ा लें। दुर्घटना या चोरी से बचने से लिए यात्रा करते समय ध्यान रखें। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें