Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
दिन में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सभी तरह की बाधाएं दूर होंगी। अच्छे परिणाम से मन प्रसन्न रहेगा। इस कारण से स्वभाव में आज जोश रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। सहयोगी की मदद से नौकरी के अवसर मिलेंगे। नौकरी के लिए कॉल भी आ सकती है। निवेश किया गया धन बढ़ेगा। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हल्का हरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
सबकुछ अच्छे तरीके से बीतेगा। व्यापार में नई योजनाएं बनाएंगे। जिसमें आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। आज आपके अंदर आत्मविश्वास रहेगा। प्रतियोगिता या उच्च शिक्षा में दाखिला लेने का सही दिन है। धार्मिक कार्यक्रम या उत्सव में शामिल होंगे। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
प्रेमी से रिश्ता तय हो सकता है। दांपत्य जीवन में अचानक विवाद हो सकता है। निवेश से फायदा मिलेगा। लाभदायक दिन रहेगा। नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। व्यस्त रहेंगे। आज घर से काम करेंगे। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आपके लिए दिन सफलता भरा रहेगा है। नौकरी में कई तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। यात्रा से लाभ होगा। अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्लानिंग करें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। उत्साह से काम करेंगे। आपको जमीन जायदाद से फायदा मिलेगा। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आर्थिक स्थितियों में आपको सुधार देखने को मिलेगा। धन का संचय होगा। किसी नए व्यक्ति से सम्पर्क बनेगा, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। परिवार के साथ घूमने या यात्रा का प्लान बन सकता है। बॉस आपके काम से प्रभावित होकर आपकी तारीफ करेंगे। बेहतर योजनाओं में निवेश से आपका धन बढ़ेगा। शुभ अंक- 24
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
नया काम के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। बोनस मिल सकता है और वेतन में वृद्धि हो सकती है। जीवन की जो आशाएं हैं, वह पूरी होने की संम्भावना है। बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। दिन अनुकूल है। शुभ अंक- 25
शुभ रंग- पीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आपके लिए दिन मिलाजुला रह सकता है। कार्यों में छोटी मोटी बाधाएं आएंगी जिसको लेकर आपको चिंता करने की कोई जररूरत नहीं है। नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे, लेकिन काम में की गई जरा सी लापरवाही आपकी तरक्की को उलझा सकती है। भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नीला
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
दिन में उत्साह रहेगा। मन शांत और खुश रहेगा। बच्चों का सहयोग मिलेगा। छोटी यात्राएं होंगी। संगीत में रुझान बढे़गा। खुद के लिए शॉपिंग करेंगे। किसी महिला के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। शुभ अंक- 27
शुभ रंग- लाल
अंक 9
आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन विचलित रहेगा। कोई दुर्घटना हो सकती है या फिर किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। परिवार के सदस्य आगे बढ़कर आपका साथ देंगे। संतान का सुख प्राप्त होगा। व्यापार में नुकसान होने की सम्भावना है। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- भूरा