फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Wed, 24 Jul 2024 06:40 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
24 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आप अपना समय पुराने दोस्तों के साथ बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी वहीं परिवार में भी सब आपके व्यवहार की सराहना करेंगे। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 

 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
यदि आप कुछ नया करने का प्रयास करना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल है। व्यापार में भी आप कुछ नई योजनाओं को लागू करने का प्रयास करेंगे जिसका लाभ आपको जरूर मिलेगा। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जो जातक शेयर या सट्टेबाजी में रुचि रखते हैं उन्हें बच कर रहने की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
4 मूलांक के जातक आज कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान  बनाने का प्रयास करेंगे। यदि आप अपने पुराने दोस्तों से मिलने का विचार कर रहे हैं तो दिन अनुकूल हैं, लेकिन अतीत की बातें न कुरेदें तो अच्छा है। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
कार्यक्षेत्र में ही नहीं अपने व्यक्तिगत जीवन में भी आप अपनी प्राथमिकताओं का निर्धारण अच्छे से करेंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, धैर्य बनाएं रखें। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
यदि आप कोई विशेष कार्य करने का फैसला लेना छह रहे हैं और आप असमंजस में हैं तो आको किसी की सलाह के बिना ये काम नहीं करना चाहिए। करियर में तरक्की के साथ विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। 
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी और इसके साथ ही पदोन्नति की संभावना भी नजर आ रही है। यदि आप किसी भी तरह के व्यापार से जुड़े हैं तो उसमें भी आपको लाभ मिलने  की संभावना है। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपको कोई भी कदम बहुत ही सावधानी से उठाने की आवश्यकता है। यदि आप किसी असमंजस की स्थिति में हैं तो अपने घर के बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी। 
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
यदि आपका कोई कानूनी मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो मामले को शांति से बैठकर सुलझाने का प्रयास करें। आज अपने दोस्तों के साथ अपने विचारों का आदान प्रदान भी कर सकते हैं। यदि आप लक्ष्य को पाना चाहते हैं तो आपको एकाग्र रहने की आवश्यकता है। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें