फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 July Ka Ank Jyotish: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 24 Jul 2023 06:59 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
24 July Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंकों का ज्योतिषीय तथ्यों के साथ मेल करके व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देना ही अंक ज्योतिष कहलाती है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आपका दिमाग किसी नुकसान के इर्द-गिर्द घूम रहा है। अभी आप कुछ आध्यात्मिक उत्तरों की खोज कर रहे हैं। दूसरों से खास कर अपने साथी से अपनी चिंताओं को शेयर करें।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
घर से बाहर निकलने के लिए समय निकालें और अपने विचारों के साथ कहीं शांति से रहें। महीने के यह दिन परिवर्तन की तरफ इशारा कर रहे हैं। आपके सभी कार्य वैसे ही पूरे होंगे जैसे आप चाहते हैं।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आपकी सफलता में आपके सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का खास स्थान होगा। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के मार्ग में लालच का सहारा न लें और अपनी नजरों को हमेशा अपने लक्ष्य पर रखें।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
बातचीत करना अभी महत्वपूर्ण है। मैसेज, फोन या ईमेल के माध्यम से अपने से छोटों से बातचीत हो सकती है। नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
खुद पर विश्वास रखें और अपने दिमाग के रचनात्मक विचारों को शेयर करें। अपने रोजाना जीवन से कुछ समय निकालें और नेट सर्फिंग, छोटी यात्रा या पार्टी करें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करके या कोई शो देखकर अपने कला के प्रति प्यार को संतुष्ट करें। आप पूरी दुनिया के साथ मिल कर चल रहे हैं। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
प्रियजनों का साथ, इस आनंद को और अधिक बढ़ा देगा। खुद पर भरोसा रखें और इस समय का मज़ा लें। कोई भी काम तब तक असंभव लगता है, जब तक आप उस काम की शुरुआत नहीं करते।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आपका पारिवारिक समय अभी समृद्ध है। आप उदार महसूस कर रहे हैं और दूसरों के साथ भोजन और अन्य सामान शेयर करने के लिए तैयार हैं। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज आपके नजदीकी लोग किसी भी तरह से आपकी तवज्जो पाना चाहेंगे। सही राय चाहिए तो अपने परिवार के लोगों से मिलें। यही आपको अपने अनुभव से जीवन का सही ज्ञान दे सकते है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें