फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 24 July: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 24 Jul 2022 06:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 1 
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अगर कोई परिवार के सदस्य की सेहत खराब चल रही थी तो वह बेहतर होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नया घर खरीद सकते हैं। 
शुभ अंक- 1 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 2 
शेयर सट्टे आदि से बचें नुकसान होने की संभावना है। सरकारी कामों में देर लगेगी। किसी प्रकार की बहस से बचें, यह आगे जा कर घातक सिद्ध हो सकती है। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- चांदनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 3
यात्रा में परेशानियां आ सकती हैं। व्यापार में उन्नति पाने के लिए नए विकल्प ढूढेंगे। जमीन, घर आदि से आर्थिक लाभ के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रोपर्टी साइट्स से ज्ञान बढ़ेगा। प्रेमी आपसे प्रभावित रहेगा। दिन सामान्य है। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 4 
कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। मित्र की सहायता से कालेज में एडमीशन हो सकता है। सरकारी कामों में परेशानी बढ़ेगी, जिसका विकल्प आप ध्यान से ठंडे दिमाग से सोचें। पिता की सेहत ढीली रह सकती है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 5 
आलस महसूस करेंगे, जिसके कारण कामों को टालेंगे। कार्यस्थल पर कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। नई डील हो सकती है। नौकरी के लिए इंटरव्यू काल आ सकता है। मित्र सहायक सिद्ध होंगे।  
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 6 
ऑफिस के सहकर्मियों से सारी बातें व्यक्त ना करें। घर के साजो सामान में बदलाव लाएंगे। आर्थिक तौर पर नाखुश रह सकते हैं। प्रेमी से मुलाकात तय हो सकती है।  
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 7 
पारिवारिक कलह और अनबन के कारण बेचैनी रहेगी। आज किए गए नए कार्य आगे चल कर सफलता देंगे। यात्रा में तबीयत खराब हो सकती है या यात्रा विफल हो सकती है। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- लेमन

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 8 
निवेश करने के लिए उत्तम दिन, म्यूचुअल फंड आदि में इन्वेस्ट कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में दिक्कत आ सकती है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 9
पैसों के आर्थिक संकट से उबरने के लिए नए निवेश के विकल्प ढूंढे। अपनी दिल की बात प्रेमी से कह दें। प्रोपर्टी डील होते-होते टल सकती है। बेमन से यात्रा करनी पड़ सकती है। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें