फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 24 February 2023: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 24 Feb 2023 07:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
rashifal - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Prediction 2023: 15 फरवरी से शुक्र-गुरु की मीन राशि में युति, देश दुनिया पर क्या होगा इसका प्रभाव ?
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज के दिन आपके साथ कई सुखद घटनाएं घटेंगी। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, लेकिन फिर भी आप अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें, थोड़ा संतोष का भाव जरूर रखें।  
शुभ अंक-21 
शुभ रंग- हरा 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
यह समय उन रिश्तों को समाप्त करने का है, जो काम नहीं कर रहे हैं। विवादों में विशेष रूप से कार्यस्थल पर कूटनीतिज्ञ बनें। धन पहले से ही चिंता का विषय हो सकता है,इसलिए अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। 
शुभ अंक- 17 
शुभ रंग- सुनहरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आज अच्छे और रोचक लोगों का साथ आपकी मुलाकात हो सकती है। लम्बी दोस्ती या गठबंधन आपके जीवन को नया मतलब प्रदान करेगा। किसी नजदीकी संबंधी को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक-  4 
आपके मन में जो भी कार्य और जो भी कार्यक्रम है, उसे लेकर थोड़ा धैर्य रखें, लेकिन अटकते चले आ रहे महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने पर जरूर ध्यान दें। आज आपको कोई महत्वपूर्ण और नई बात पता चलेगी।
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- केसरिया 

 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आज कुछ समस्याओं का या समस्या पैदा करने वाले लोगों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं से भी सावधान रहें। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
किसी भी महत्वपूर्ण मसले पर बात करने के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आपके नजदीकी रिश्तों या परिवार में कोई समस्या है, तो आज आप उसे सुलझा सकते हैं।
शुभ अंक-10 
शुभ रंग- पीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको बहुत समझदारी से काम लेना होगा।  सकारात्मक सोचें और हिम्मत से काम लें।  क्रोध पर और खास तौर पर वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपका बहुत सारा समय अपने मित्रों के साथ बीतेगा। 
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज आपको कुछ अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।  मन में तरह-तरह के विचार चलते रहेंगे। स्वयं के लिए सकारात्मक सोचें और हिम्मत करके दिन की शुरुआत थोड़ी सक्रियता से करें। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
थोड़ी बहुत परेशानी आपके सामने आ सकती है। आज आप अपना मेलजोल और ज्यादातर समय उन्हीं लोगों के बीच बिताएं, जिनका साथ आपको पसंद हो।  आपकी नौकरी के क्षेत्र में कुछ बदलाव होने जा रहा है। 
शुभ अंक-25 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें