अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज आत्मबल में वृद्धि होगी। किसी नए निर्णय की भूमिका बन सकती है। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास तो ठीक है, पर अहंकार से दूरी रखें। छोटी यात्राएं फलदायी हो सकती हैं। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
मन थोड़ा भावुक और विचलित रह सकता है। निर्णयों में विलंब संभव है। आज दूसरों की सलाह पर भरोसा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, जल तत्त्व से जुड़ी चीज़ों से सावधानी रखें। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। आपकी बातों का प्रभाव पड़ेगा। आज अनुशासन आपके पक्ष में काम करेगा। शिक्षकों, गुरुओं से विशेष लाभ संभव है। शासकीय कार्यों में सफलता के संकेत हैं। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
थोड़ी रुकावटें रहेंगी, किंतु यदि आप धैर्य बनाए रखें तो राह स्वयं बनती जाएगी। तकनीकी या विश्लेषणात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने प्रयासों का फल मिल सकता है। अज्ञात भय से खुद को मुक्त करें। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। संवाद और मेल-मिलाप में विशेष सफलता मिलेगी। नए लोगों से संपर्क लाभकारी होंगे। यात्रा या बदलाव के संकेत हैं, जो भविष्य में शुभ फल देगा। दस्तावेज़ों की जांच करें। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
घर-परिवार के मामलों में सुखद अनुभव हो सकते हैं। कला, सजावट या रचनात्मक योजनाओं में हाथ डालना आज विशेष लाभ देगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर अधिक मिठाई से परहेज करें। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
मन किसी रहस्य में उलझा रहेगा। ध्यान, साधना, या मौन से राहत मिलेगी। गूढ़ विषयों की ओर आकर्षण बढ़ेगा। कोई पुरानी बात आपको सोच में डाल सकती है। जल से जुड़े स्थानों से दूरी बनाए रखें। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
धीरे-धीरे लेकिन स्थायी सफलता मिलेगी। आज कोई पुराना कार्य या कर्ज आपको विचलित कर सकता है। कड़ी मेहनत करने का फल मिलेगा, बस निराशा न आने दें। कानूनी या अनुबंध से जुड़ी बातें सावधानी से निपटाएं। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
अंक 9
उर्जा का स्तर उच्च रहेगा। आज किसी कार्य को आरंभ करने के लिए उत्तम समय है। हालांकि क्रोध पर नियंत्रण ज़रूरी है। किसी विवाद से दूर रहें। सहायता देने की भावना आज आपको सम्मान दिलाएगी। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।