फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 October Ka Ank Jyotish :सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 23 Oct 2023 06:57 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
23 October Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
रिश्तेदारों या पति / पत्नी के साथ मतभेद आपको परेशान कर सकते हैं। आप आर्थिक हानि को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं। आज भविष्य की योजनाएं बनाएं। भविष्य में समृद्धि और शांति के लिए कानूनी या व्यावसायिक व्यवस्थाएं अभी कर लें। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज हर चीज़ उत्तम लग रही है क्योंकि आप नए उत्साह और ऊर्जा से भरपूर है। आपका ध्यान सिर्फ धन ही नहीं बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा और पहचान पर भी रहेगा। अपने हर लक्ष्य को पूरा करेंगे फिर वो चाहें रोजगार से जुड़ा हो या घरेलु मुद्दों से।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
कार्यस्थल के विवाद अनियंत्रित हो कर आपके लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। मेहनत करना जारी रखें और इससे बाधाओं को दूर होंगी। स्वयंसेवीकरण या दूसरों की सेवा करना आपके लिए एक सुनहरा अवसर होगा। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
अपने स्वास्थ्य और वित्त की देखभाल करें, आवश्यकतानुसार परिवार की राय लेना न भूलें। आध्यात्मिक प्रवास का योग है जो आत्मनिरीक्षण की ओर बढ़ाएगा। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
सुस्त रहना और आराम करना इस समय आपको आकर्षित कर रहा हैं। आप अपने रचनात्मक पक्ष को सामने लाने के लिए तैयार हैं। कूटनीति से काम करें और मूर्खतापूर्ण जोखिम न उठाए।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज पूरा दिन किस्मत आपके पक्ष में रहेगी और आपको अनंत संभावनाएं मिलेंगी। अपने दिल की सुनें और उसके बाद किसी नए कार्य को शुरू करें। आज किसी भी व्यक्ति पर आंखे मूंद कर विश्वास न करें। 
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
घर या कार की मरम्मत या नवीनीकरण आपको परेशान कर सकता हैं। अपने माता-पिता या उनके समान किसी के साथ अपने संबंधों में संतुष्टि महसूस करेंगे। आपके द्वारा प्राप्त ज्ञान आपकी योजना को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
ऊर्जा से भरे हुए होने के कारण आज आपका काम आपको ख़ुशी देगा। भावनाओं के बढ़ने के कारण आप अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से मदद मिल सकती है।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
महीने के यह दिन परिवर्तन की तरफ इशारा कर रहे हैं। आपके सभी कार्य वैसे ही पूरे होंगे जैसे आप चाहते हैं। आपकी सफलता में आपके सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का खास स्थान होगा। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें