Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक- 1
आज फैसला लेने से पहले उस दोबारा विचार जरूर करें। अतिरिक्त आय के लिये सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दिन अच्छा है। जीवन साथी और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आप कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो सही साबित होंगे और लोग आपकी प्रतिभा के कायल होंगे। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 2
आज आप अपनी चीजों का ध्यान अवश्य रखें वरना खोने या चोरी होने की संभावना है। नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में लम्बे समय तक चलने वाले सम्बन्ध बनाएंगे। प्यार की खूबसूरती आप स्वयं महसूस करेंगे। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 3
सेहत को ठीक बनाये रखने के लिए आराम की आवश्यकता है। घर या वाहन खरीद सकते हैं। आपके प्रिय का मूड आज रोमांटिक रहेगा। किसी भी प्रकार का पारिवारिक हस्तक्षेप आपकी कोशिशों को आगे नहीं बढ़ने देगा। मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह हो सकती है। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 4
विवाद व व्यर्थ की कहासुनी से बचें। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आप उनके स्वागत-सत्कार में व्यस्त रहेंगे। रोजगार व आजीविका के बेहतर अवसर सुलभ होंगे। आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने सभी कार्य निपटा लेंगे। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 5
आप किसी जरूरतमंद रिश्तेदार की तरफ मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे। आपका कोई अनुबंद रद्द हो सकता है। संयम व धैर्य से काम करें, बचत हो सकती है। परिवार में सुखशांति का वातावरण रहेगा। व्यापार में निर्णय सोच समझकर करें। गलत निर्णय आपके लिये परेशानी का सबब बन सकता है। संतान की शिक्षा व करियर पर बड़ा निवेश हो सकता है। शुभ अंक- 11 शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 6
आज काम को समय पर पूरा करने का दबाव आप पर होगा। आपकी साख और प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। सोचे हुए कार्य बनेंगे। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतेंगे, तो बेहतर होगा। आपमें आत्मविश्वास और मनोबल अच्छा रहेगा। आयात-निर्यात, व्यापार और मेहमानों का साथ रहेगा। धन लाभ के आसार हैं। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- हरा
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 7
आय के नए स्रोत्र बनेंगे, जिस वजह से आर्थिक स्थिती में सुधार होगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 8
आज मन को थोड़ा शांत रखने का प्रयास करें। आज आपका मन इधर-उधर ज्यादा भटक सकता है। सेहत के प्रति आज आपको ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। शुभ अंक- 6 शुभ रंग- लाल
अंक- 9
अध्यापन से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र में लाभ हो सकता है। छात्रों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। किसी अजनबी से मुलाकात आपका जीवन बदल सकती है। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला