फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 23 May: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 23 May 2023 06:55 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ank jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
वेतन में वृद्धि होने या पदोन्नति मिलने की खुशखबरी का परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने लायक है। खुद को थोड़ी विलासिता का उपहार दें। कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उनका संकट आपकी योजनाओं को प्रभावित कर सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज आपको कई जगहों से कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। भौतिक सुखों की तुलना में भावुक लोग आपको अधिक खुशियां देंगे। अगर आप किसी से प्रेम करें तो उसे जाने दीजिये, अगर वो लौट आएगा तो आपका है। यह समय अच्छी किस्मत का है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज आपकी कुछ नई योजनाएं पटरी पर आएंगी वहीं कुछ नई योजनाएं भी शुरू की जा सकती है।  योजनाओं पर काम करें लेकिन सावधान रहें कि आप कैसे पैसे खर्च करते हैं और उससे कितना फायदा है। आज का दिन बेहतरीन तरीके से शुरू होगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आज आप अपनों के लिए कुछ खास करना चाहेंगे। हाल ही में हुए किसी नुकसान या हानि से आप खुद को प्रभावित महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए आज का दिन उचित है क्योंकि यही आपकी सुरक्षा और भावपूर्ण समझ प्रदान करते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज आपके सपने की उड़ान का दिन रहेगा। आपके सपने आपको ज्ञान दे सकते हैं। इन्हे लिख लीजिए।  रचनात्मक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहरीन रहेगा। जो रहस्य आपको व्यस्त रखते हैं, उनकी खोज करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
जीवन का सबसे खूबसूरत लम्हा वही होता है जब आपका परिवार आपको दोस्त समझने लगे और आपके दोस्त आपको अपना परिवार। अपने प्रियजनों के साथ एक छोटी यात्रा का भी योग बन रहा हैं। अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आज का दिन आपके खर्चों में वृद्धि करेगा। साथ ही धन लाभ के बेहतरीन मौके भी हासिल होंगे।  वहीं आपके व्यक्तित्व का प्रभाव ऐसा रहेगा कि दूसरे लोग आपके करिश्मा और आकर्षण की तरफ खिंच रहे हैं। धन लाभ भी आपको खुश कर सकता हैं। खर्च करते समय समझदार बनें और अधिक खर्च न करें। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज आपके अंदर सहयोग की भावना विकसित होगी। सहकर्मी और भाई-बहन आपके जीवन में खास भूमिका निभाएंगे जिससे आपको नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
कई व्यस्त दिनों के बाद आज आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना चाहेंगे। घर और काम में संतुलन रखते हुए अपने आपको न भूलें। आराम करें और मनोरंजन के लिए समय निकालें। उन लोगों के संपर्क में रहें जो अभी सबसे महत्वपूर्ण हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें