फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 23 March 2023: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 23 Mar 2023 08:09 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
23 march ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अभी आप अकेले और शांत हैं, साथ ही अपनी सोच, योजना या आध्यात्मिक विचारों को आगे बढ़ाने के लिए स्वतंत्र हैं। आपको बदलाव की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
अगर आप बुजुर्गों की सुनते हैं और अपने मानसिक या भावनात्मक स्वास्थ्य के बारे में सोचते हैं तो सफल हो सकते है। आपके सितारे जीवन को नए जोश और संभावनाओं से भरने वाले है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अपने आवेश पर नियंत्रण रख कर आप सफलता और स्थिरता का मज़ा ले सकते है। आज आपकी व्याकुलता मुश्किलें पैदा कर सकती है इसलिए दिल में कोई भी बात न रखें।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
किसी की हालिया मृत्यु या दुर्घटना से आपको तनाव हो सकता है। धोखे या छल से बचने के लिए सावधानी बरतें। अगर अकेला महसूस कर रहे हैं तो किसी क्लब या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लें।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
जो भय आपको परेशान कर रहा है उसका सामना करें। आज आपको लग सकता है कि नयी योजना को शुरू करने के लिए अभी समय उचित नहीं है, इसलिए कुछ देर के लिए कार्य को स्थगित कर दें और योजना फिर से बनाएं। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
रिश्ते के अंत होने के कारण दिल के मामले अभी बीच मझदार में हैं। अपने कनेक्शन को बचाने के लिए वो सब करें जो आप चाहते हैं, किंतु अगर ज़रूरत हो तो उसे जाने दें। अभी आपकी कड़ी मेहनत को नोटिस किया जा रहा है।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
पदोन्नति और वेतन में वृद्धि भी आपके नाम है। रिश्ते अक्सर आपसी समझ और विश्वास पर आधारित होते हैं। आज आप पाएंगे कि आपके दोस्त हर तरह से आपकी मदद कर रहे हैं और बदले में उन्हें भी सहायता की ज़रूरत है।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
यात्रा से पहले या यात्रा के दौरान समस्याएं हो सकती हैं। काम या घर में आपके प्रबंधकीय कौशल किसी भी जटिलता से बचने में उपयोगी सिद्ध होंगे। नेतृत्व करने और कड़ी मेहनत करने की आपकी क्षमता दूसरों द्वारा नोटिस की गई है। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आपकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का अच्छा समय है और आप आज बेहद भाग्यशाली हैं। आपकी कड़ी मेहनत का फल "समृद्धि और प्रतिष्ठा" के रूप में आपको पक्का प्राप्त होने वाला है। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें