फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: सावन के पहले मंगलवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Tue, 23 Jul 2024 06:47 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
23 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
अपनी मेहनत और लगन पर पूरा भरोसा बनाए रखें व लाभ के अवसरों का भी फायदा उठाएं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग-  लाल
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने पर लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। धन का लेनदेन सावधानी से करें।
शुभ अंक- 51 
शुभ रंग- नीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
निवेश से संबंधित मुद्दे आपका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक-21
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
धन लाभ के अवसरों में बढ़ोतरी हो सकती है। भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आपको संगीत और डांस आकर्षित करेंगे। यदि आप अपने जीवन में किसी पार्टनर की खोज कर रहे हैं, तो आपकी वह तलाश आज खत्म होगी। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- क्रिम
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज आपको मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में नया अनुभव आपको हासिल होगा। लाभ के अवसरों में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल करने का दिन है।
शुभ अंक- 30
शुभ रंग- संतरी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से समाज में आपका रुतबा बढ़ सकता है। इस दौरान कार्यों को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज आपको कुछ नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। निवेश करने से पहले बुद्धिमानी से बातचीत करें। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आप किसी पुराने परिचितों से मिलने जा सकते हैं। इस दौरान परिवार में चल रही समस्याओं का भी निवारण हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें