फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 23 अप्रैल 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 23 Apr 2021 06:53 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।


विज्ञापन

2 of 10
मूलांक 1 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 1
शेयर बाजार में निवेश से बचें अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। रुके हुए काम बनेंगे। प्रियतम के साथ संबंध मधुर बनेंगे। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – स्लेटी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
जीवनसाथी और परिजनों के साथ समय बीतेगा। सरकारी कामकाज में रुकावट आआज अचानक कोई उपहार मिल सकता है।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – नीला

4 of 10
number
अंक - 3
आज धन का आवागमन हो सकता है। जल्दबाजी में जोखिम भरे कदम न उठाएं। सही समय का इंतजार करें। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
आप अपनी मेहनत कर अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। फुर्सत के समय को घरवालों के साथ बिताएंगे। निजी क्षेत्र में हैं तो कार्य को लेकर चिंता रह सकती है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – वायलेट
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज सोशल मीडिया पर अधिक समय बीतेगा। आपके लिए दिन उत्तम है, लेकिन अपनी भावनाओं को काबू करें। किसी घरेलू कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।  
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – ब्राउन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक – 6
आज कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है जिसके बाद आप अच्छा महसूस करेंगे। लेकिन इस बीच अपनी सेहत का विशेष ध्यान दें। भीड़भाड़ वाली जगह में न जाएं।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – क्रीम

8 of 10
number
अंक – 7
आज धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। कामुक भावनाएं आप पर हावी रहेंगी। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग - पीला

9 of 10
number
अंक - 8
अपने कामकाज को लेकर बेचैनी का भाव रहेगा। जीवन को बेहतर बनाने के लिए आज आप प्रयासरत रहेंगे। भौतिक और आर्थिक रूप से आप सम्पन्न रहेगें। 
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - गोल्डन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने से मानसिक शान्ति मिलेगी। रूके हए काम बनेंगे। प्रियतम के साथ संबन्ध मधुर बनेगें। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - गोल्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें