Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जाना पड़ेगा। धन के लिए बनाई गई योजना लाभ देगी। व्यापार में आप अच्छा नाम कामाएंगे। इस दौरान आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं। शुभ अंक-5
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
अपने खर्चों को लेकर सावधान रहना होगा। कुछ घटनाएं दिनचर्या और जीवन में परिवर्तन ला सकती हैं। धन की योजना में निवेश करेंगे। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। शुभ अंक- 67
शुभ रंग- ग्रे
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय थोड़ा कठिन रहेगा। इस दौरान अपने घरेलू मुद्दों को घर में ही सुलझाएं।विद्यार्थी किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज किसी यात्रा पर जाना होगा, जो आपके लिए लाभ से भरी होगी। माता पिता के आशीर्वाद से व्यापार में तरक्की होगी। किसी खास दोस्त से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। शुभ अंक- 56
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश को करेंगे। जीवनसाथी का साथ बना रहेगा। इस दौरान आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा, तभी लाभ मिलेगा। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। घर में किसी नई वस्तु का आगमन होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आपको निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन होगा। शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज आप अपने घर के रिनोवेशन को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। शुभ अंक-66
शुभ रंग- ग्रे
अंक 9
परिवार में खुशियां बनी रहेगी। किसी बेवजह के विवाद में पढ़ने से बचना होगा। दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। शुभ अंक-29
शुभ रंग- गोल्डन