फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 22 मई 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 22 May 2021 07:15 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। सरकारी कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। अचानक आपको खुशखबरी मिल सकती है। 
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – बैंगनी


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
आज के दिन आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप घर का कोई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - पीला

4 of 10
number
अंक - 3
घर के लिए खरीदारी करेंगे। सेहत का ध्यान रखें। हाथों को अच्छी तरह से धोकर भोजन करें। आज काम-धाम के लिए दिन सामान्य रहेगा।  
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
वर्तमान परिस्थिति को लेकर मन बेचैन रहेगा। किसी के कहने पर न चलें, स्वयं के विवेक का प्रयोग करें। रिश्तेदार या मित्र भ्रमित कर सकते हैं। वाणी और एक्शन पर संयम रखें।
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – जामुनी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस को प्रभावित करेंगे। राजनीति में लाभ मिलेगा धन का निवेश करने के लिए आज का दिन सार्थक साबित होगा।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
व्यापार अथवा काम—धंधा फिर से शुरु करने का विचार करेंगे। नौकरी के लिए आवेदन भेज सकते हैं। वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – नीला

8 of 10
number
अंक - 7
आज आपको धन का लाभ मिलेगा। आपकी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी, लेकिन क्रोध पर कंट्रोल रखें। प्रतिदिन कसरत, सैर आदि करें।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – लाल

9 of 10
number
अंक – 8
अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। पुत्र से संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। धन संपत्ति की स्थिति में सुधार आएगा। राजनीति के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। 
शुभ अंक - 24
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज व्यापार मंदा रह सकता है जिसको लेकर मन में असंतोष का भाव रह सकता है। किसी प्रियजन की तबियत खराब हो सकती है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें