फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 22 जून 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 22 Jun 2021 07:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
किसी गलती के कारण ऑफिस में बॉस से सुनने को मिल सकता है। इसलिए गलती न करें। आपका कोई खास जानने वाला आपको परेशान कर सकता है। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – लेमन



विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
आज का दिन आपके लिए शानदार रह सकता है। कार्यक्षेत्र में तरक्की-प्रगति का दिन है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप से बचें। विवाह के योग बन रहे हैं। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – हरा 

4 of 10
अंक - 3
आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। राजनैतिक गतिविधि में न पड़ें, असफलता हासिल हो सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। मोबाइल गेम में ज्यादा मन लगेगा। 
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - स्लेटी
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
बेकारी की समस्या बनी रहेगी। हालांकि कहीं से उम्मीद की किरण भी जागेगी। कार्यक्षेत्र में बनते हुऐ कार्य में रुकावट आएगी। सरकारी कामकाज में दिक्कतें बढ़ेंगी। प्रेमी से अनबन हो सकती हैं। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
कार्य-व्यापार के लिए दिन सामान्य रह सकता है। सावधानी से कार्य कर सतर्क रहें। संतान की सेहत का ध्यान रखें। आपको भी आज शारीरिक थकान रह सकती है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
बिजनेस के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत खराब हो सकती है। प्रेमी से अनबन के लक्षण हैं। पारिवारिक जीवन में उथल- पुथल रहेगी। सरकारी समस्या का समाधान होगा।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पीला

8 of 10
अंक - 7
नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है। यदि आप नौकरी की तलाश में है तो आपकी यह तलाश खत्म होगी। पुरानी चली आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। लाटरी शेयर से लाभ मिल सकता है। 
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – लेमन

9 of 10
अंक – 8
धनलाभ के प्रबल संकेत हैं। अचानक कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। जो जीवन को सुखमय बनाएगा। जमीन जायदाद खरीदते समय कागज को ठीक से पढ़ लें। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 
शुभ अंक - 24 
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
कार्यक्षेत्र में नई डील फाइनल हो सकती है। घर बदल सकते हैं। जमीन जायदाद के लिए पारिवारिक क्लेश उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम विवाह हो सकता है। बच्चों से खुशी प्राप्त होगी।
शुभ अंक - 40
शुभ रंग – हल्का पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें