फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सावन के पहले सोमवार को आपके लिए कौन अंक और रंग रहेगा शुभ

Mon, 22 Jul 2024 06:09 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
22 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
इस समय आप किसी ऐसे काम की खोज में है जो आपको संतुष्टि प्रदान करे। जीवन वास्तव में आपके दृष्टिकोण पर निर्भर करता है। चीजों को सकारात्मक रूप से देखें क्योंकि आपके दिन का अंत बेहतरीन हैं।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
अभी आपका ध्यान भौतिक चीज़ों पर हैं। आपके कपड़े, आभूषण सभी फैशन और रचनात्मकता से आपके प्यार को दर्शाते हैं। जीवन में जी भी मिले उसका मज़ा लें जैसे अच्छी कंपनी और अच्छा भोजन।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आप अभी दोस्तों और प्रतिभाओं में समृद्ध महसूस कर रहे हैं। आज नई साझेदारी और संबंध विकसित हो सकते हैं। बाधाएं आपको नए अवसरों का रास्ता देगी और आपका उत्साह नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है और आपके प्रयास आपको निराश नहीं करेंगे। सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है हमेशा एक और बार प्रयास करना।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
अगर आप कार्यस्थल पर अपनी प्रतिष्ठा को बढ़ाना चाहते हैं तो खुद पर विश्वास रखें, आप सफल होंगे। अपनी ताकत को बनाये रखें और खुशियां आपके साथ रहेंगी। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामले आपको आकर्षित करेंगे। आज आप अपने जीवन या साथी के लिए भावुक महसूस कर सकते है या अपने संबंधों से ठोकर खा सकते हैं। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आपका दिमाग और दिल दोनों आपकी मदद करेंगे। मंजिल को दूर देख कर न डरें, जब आप आगे बढ़ेंगे तो मंजिल आपका  हौंसला देख कर खुद आपके पास आएगी।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आपके दादा/ दादी या बुजुर्ग को आपकी सहायता की आवश्यकता हो सकती है। रेहाब, अस्पताल या डॉक्टर के पास बार बार जाना आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आराम करने के लिए समय निकालें और अपने विचारों के साथ अकेले रहें।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपको व्यक्तिगत प्रयासों से शानदार परिणाम मिलेंगे। कड़ी मेहनत और योगदान के लिए आपको तारीफ मिल सकती है। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें